
IPL 2026 मुस्तफिज़ुर रहमान का बहिष्कार ; क्रिकेट से आगे बढ़ा कूटनीतिक विवाद
आईपीएल 2026 से बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान को बाहर किए जाने का फैसला क्रिकेट से आगे बढ़कर कूटनीतिक विवाद बन गया है। बीसीसीआई के निर्देश, राजनीतिक पृष्ठभूमि और भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों पर इसके प्रभाव को लेकर यह रिपोर्ट पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करती है।

भरतपुर: संजय बिहारी हत्याकांड के दूसरे दोषी की भी जेल में मौत, पत्नी ने लगाए 'इलाज न मिलने' के गंभीर आरोप
भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में संजय बिहारी हत्याकांड के मुख्य दोषी और हिस्ट्रीशीटर कृष्ण कुमार उर्फ बेबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और समय पर इलाज न देने का आरोप लगाया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी केस के एक अन्य दोषी की भी दो महीने पहले जेल में मौत हुई थी। प्रशासन ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

भरतपुर का गौरव: मोरोली कला की बेटी सुमन कुमारी ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में फहराया परचम, जीता रजत पदक
भरतपुर के मोरोली कला गांव की बेटी सुमन कुमारी ने फरीदाबाद में आयोजित 6वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद सुमन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीक और आत्मविश्वास का लोहा मनवाया। कोच बबलू सिंह के मार्गदर्शन और जापानी मास्टर से मिली ट्रेनिंग ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। जानिए कैसे एक ग्रामीण बेटी बनी दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा।

निम्बाहेड़ा: डॉ. हीरालाल लुहार और रमेश चंद्र जोगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय फाउंडेशन ने कसी कमर
चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन का विस्तार हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता ने डॉ. हीरालाल लुहार को तहसील अध्यक्ष और रमेश चंद्र जोगी को तहसील सचिव नियुक्त किया। भ्रष्टाचार और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ हुई इन नियुक्तियों से क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

राजसमंद: श्रीनाथजी की शरण में सांसद बांसुरी स्वराज, विशाल बावा से लिया आशीर्वाद और निहारा छप्पन भोग का वैभव
राजसमंद के नाथद्वारा में दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर छप्पन भोग मनोरथ का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने मोती महल में चिरंजीव विशाल बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परंपरा के अनुसार हुए इस भव्य स्वागत और दर्शन की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें, जिसमें मंदिर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति और आयोजन की महत्ता का विस्तृत विवरण दिया गया है।

राजसमंद: चारभुजा गढ़बोर बाईपास पर 'गौ माता चौराहा' का भव्य शुभारंभ, जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
राजसमंद के चारभुजा गढ़बोर में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए 'गौ माता चौराहा' का विधिवत शुभारंभ किया गया। बाईपास मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास स्थित इस चौराहे का नामकरण लंबे समय से प्रतीक्षित था, जिसे गौ भक्तों और समाजसेवियों के अथक प्रयासों से साकार किया गया। जयकारों के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में उत्साह का संचार किया है।

नाथद्वारा: जिला परिषद सदस्य सूरज देवी गुर्जर के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक और बोर्ड सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
नाथद्वारा में जिला परिषद सदस्य सूरज देवी गुर्जर के निधन पर शोक की लहर। शाहपुरा विधायक मनीष यादव, मावली विधायक पुष्कर डांगी और मंदिर मंडल सदस्य समीर भाई चौधरी सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि। कल डॉ. सी.पी. जोशी करेंगे परिवार से मुलाकात। पढ़ें पूरी खबर।
राजनीति

आम आदमी पार्टी के रणनीतिकार से न्यायिक संघर्ष तक ; मनीष सिसोदिया का राजनीतिक जीवन
मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय, 5 जनवरी 1972 को जन्म, शिक्षक से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बनने तक की राजनीतिक यात्रा, शिक्षा सुधारों में भूमिका और आबकारी नीति विवाद में गिरफ़्तारी का पूरा विवरण इस विस्तृत हिंदी लेख में पढ़ें।
अंतरराष्ट्रीय

वेनेज़ुएला में कितनी और जानें जाएंगी: अमेरिकी हमले का अंत कब?
वेनेज़ुएला में अमेरिकी सैन्य हमले के दौरान कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे देश में राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ गया है। सरकार ने इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

अमेरिका-वेनेज़ुएला विवाद में नया मोड़: कांग्रेस ने उठाए सवाल, अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन पर हंगामा
अमेरिका-वेनेज़ुएला विवाद पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता के सिद्धांतों का उल्लंघन बताया है। पार्टी ने संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान की मांग की और कहा कि बल प्रयोग से वैश्विक स्थिरता को खतरा पैदा होता है।

क्रांस-मोंटाना त्रासदी: पहचान पूरी, जवाब अधूरे
स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में ‘Le Constellation’ बार अग्निकांड में मरने वाले सभी 40 लोगों की पहचान कर ली गई है। कई किशोर व युवा पीड़ितों की पहचान में अत्यधिक कठिनाइयों के बावजूद परिवारों को उनके प्रियजनों से अंतिम विदाई करने का अवसर मिला। स्थानीय समाज में शोक और न्याय की मांग गूंज रही है।

कूटनीति से पहले धमाका: उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण ने बढ़ाया वैश्विक तनाव
उत्तर कोरिया ने 4 जनवरी 2026 को हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जो दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यौंग के चीन दौरे से पहले किया गया। किम जोंग उन ने सीधे निरीक्षण किया, और मिसाइलें पूर्वी समुद्र में लक्ष्य साधने में सफल रहीं, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और कूटनीति पर गंभीर प्रभाव पड़ा।

पूर्वी तट से दागी गई उत्तर कोरिया की मिसाइलें ; कोरिया में 2026 का पहला बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण
उत्तर कोरिया ने 4 जनवरी 2026 को पूर्वी तट से 900 किलोमीटर तक उड़ने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र में दागी, यह पहला मिसाइल परीक्षण है। परीक्षण का समय दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के चीन दौरे से मेल खाता है और क्षेत्रीय सुरक्षा व कूटनीतिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालता है।

कैसे बने सर आइज़क न्यूटन विज्ञान की दुनिया में प्रेरणा? जानें विज्ञान के महानायक की कहानी
सर आइज़क न्यूटन का जन्म 4 जनवरी 1643 को इंग्लैंड में हुआ, जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत और आधुनिक विज्ञान में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। उनका जीवन और खोजें विज्ञान के इतिहास में अमूल्य स्थान रखती हैं और मानवता के ज्ञान के क्षितिज को विस्तारित करती हैं।
महाराष्ट्र

मुंबई में झौर जैन मित्र मंडल के 10वें स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन: सामुदायिक एकता और नई ऊर्जा का संचार
मुंबई के महावीर धाम में झौर जैन मित्र मंडल का 10वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पुरण चपलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विद्यार्थियों के सम्मान और नई कार्यकारिणी के चुनाव ने समाज में नई चेतना का संचार किया। वर्ष 2026-28 के लिए डॉ. नरेंद्र चपलोत को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो समाज की एकता को और सुदृढ़ करेंगे।
गाँव देहात

कोकण के हापूस आम पर गुजरात का दावा; आम बागायतदारों में चिंता की लहर
गुजरात के गांधीनगर और नवसारी विश्वविद्यालय ने 'वलसाड हापूस' के नाम से GI मानांकन के लिए आवेदन किया, जिससे कोकण हापूस आम उत्पादक चिंतित हैं। इस कदम से कोकण के किसानों को आर्थिक नुकसान और पहचान में भेसळ का खतरा है। आंबा बागायतदार संघटनाएँ कानूनी लड़ाई की तैयारी में हैं।

गाँवों की धरोहर अब डिजिटल; ‘मेरा गाँव मेरी धरोहर’ ने पूरा किया 6.38 लाख गाँवों का सर्वे
‘मेरा गाँव मेरी धरोहर’ कार्यक्रम के तहत भारत के 6.38 लाख गाँवों का सांस्कृतिक मानचित्रण पूरा, 6.23 लाख गाँवों का डेटा MGMD पोर्टल पर अपलोड। यह पहल ग्रामीण सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर नीति, पर्यटन और ग्रामीण आजीविका में सहायक साबित होगी।

टिकाऊ खेती ही भारत का भविष्य; शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान!
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने IAC-2025 के उद्घाटन में कहा कि विकसित भारत @2047 का लक्ष्य स्मार्ट, टिकाऊ और लाभदायक कृषि पर निर्भर है। सम्मेलन में मिट्टी, जल संरक्षण, AI आधारित समाधान और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं जारी की गईं। वैश्विक विशेषज्ञों की भागीदारी से भारत की कृषि नीतियों की नई दिशा तय हुई।

आमेट क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कचरा निस्तारण में सुधार की तत्काल मांग
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आमेट क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कचरा निस्तारण में गंभीर समस्याओं, दुर्गंध और स्वास्थ्य जोखिमों को उजागर करते हुए प्रशासन से 15 दिनों में स्थायी समाधान, चारदीवारी और नियमित सफाई व्यवस्था की मांग की।

नोहर में दो बाईपास कार्यों की दो साल से ठप, ग्रामीण और किसानों में बढ़ी नाराजगी
नोहर में स्वीकृत दो प्रमुख बाईपास मार्ग पिछले दो वर्षों से बंद पड़े हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विधायक अमित चाचाण ने राजनीतिक द्वेष के चलते कार्य रोके जाने का आरोप लगाया, जबकि जांच कमेटी और पीडब्ल्यूडी विभाग के जवाब विवादित बने हुए हैं।

देवास में विद्यार्थियों को बांटे गए स्वेटर — राउंड टेबल इंडिया, उदयपुर शाखा URT-253 का सराहनीय सहयोग
उदयपुर के देवास में श्री फूलचंद लोढा आदर्श विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए। यह पहल राउंड टेबल इंडिया, उदयपुर शाखा URT-253 के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें भामाशाहों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और सहयोग का आश्वासन प्रदान किया।

बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदें भिगोई: मक्का की फसल हुई खराब, सरसों-गेहूं की तैयारी पर भी असर
हरनावदाशाहजी क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों की मक्का फसल बर्बाद हो गई। खेतों में सूखने रखी उपज भीगने से फफूंदी का खतरा बढ़ा। सरसों और गेहूं की बुआई भी प्रभावित हुई। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की, वहीं प्रशासन ने नुकसान का सर्वे शुरू किया।






















_202508121219584094.jpg)




















































