मुंबई के मिरा रोड में मेवाड़ संघ द्वारा 11 जनवरी को आयोजित भव्य शताब्दी वर्ष समारोह में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और अनेक संतों का सानिध्य रहेगा। प्रवर्तक अंबेश गुरू, सौभाग्य मुनि मसा और प्रेमवती मसा के संयम व जन्म शताब्दी के इस त्रिवेणी संगम में राजस्थान के दिग्गज नेता और जैन समाज की प्रमुख संस्थाएं शामिल होंगी। श्रद्धा और तपस्या का यह अद्भुत समागम प्रवासी मेवाड़ समाज की आस्था का प्रतीक बनेगा।

मुंबई। मायानगरी के मिरा रोड की धरा आगामी रविवार, 11 जनवरी को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक समागम की साक्षी बनने जा रही है। मेवाड़ संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाला यह 'सयुंक्त शताब्दी वर्ष समारोह' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जैन धर्म की त्याग और तपस्या की गौरवशाली परंपरा का जीवंत उत्सव है। इस भव्य आयोजन में प्रवर्तक अंबेश गुरू का संयम शताब्दी वर्ष, सौभाग्य मुनि मसा का संयम अमृत (हीरक) वर्ष और प्रेमवती मसा का जन्म शताब्दी वर्ष एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह त्रिवेणी संगम मेवाड़ क्षेत्र की धार्मिक निष्ठा और मुंबई के प्रवासी समाज के अटूट जुड़ाव को प्रदर्शित करेगा।

महामंत्री प्रकाश नाहर ने कार्यक्रम की महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि अध्यक्ष भेरूलाल लोढा, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर और वरिष्ठ पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में इस आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह की गरिमा को बढ़ाने के लिए पूज्य राम मुनि मसा और विकास मुनि मसा के साथ साध्वी विजयलता मसा, प्रज्ञाश्री मसा, पुण्याश्री मसा, मुक्तिप्रभा मसा, सुप्रज्ञा मसा, अपूर्वप्रज्ञा मसा, विनयप्रभा मसा, नमिताश्री मसा, जिनाज्ञाश्री मसा, विश्वास मसा, आरज़ू मसा, सुकीर्ति मसा, सुनीति मसा, उज्जवला कुँवर मसा, कीर्ति सुधा मसा, उन्नतिश्री मसा, मधुबाला मसा और रौनकश्री मसा जैसे महान संतों व साध्वियों का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।

इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें राजनीति और समाज सेवा के शीर्ष व्यक्तित्व अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शिरकत करेंगे, जबकि राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक, राज्यसभा सांसद लहरसिंह सिरोया, सहाडा विधायक लादूलाल पितलिया, उदयपुर विधायक ताराचन्द जैन और भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी की विशिष्ट उपस्थिति पूरे कार्यक्रम को राजकीय और सामाजिक गौरव प्रदान करेगी।

आयोजन की सफलता के लिए मेवाड़ संघ की पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है। इसमें प्रमुख मीठालाल सिंघवी, संरक्षक चतरलाल लोढ़ा, इंद्रमल वडाला, शांतिलाल राठौड़, निवर्तमान अध्यक्ष नेमीचंद धाकड, महामंत्री महावीर तातेड, और कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल वडालमीया सहित सभी उप प्रमुख, वरिष्ठ मार्गदर्शक और सलाहकार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महिला शक्ति का नेतृत्व महिला मण्डल की अध्यक्ष कंचन सिंघवी, महामंत्री लीला खरवड़ और कोषाध्यक्ष लीला सांखला कर रही हैं, वहीं युवा जोश के साथ नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष भगवतीलाल कोठीफोड़ा, महामंत्री महावीर मादरेचा और कोषाध्यक्ष संजय वागरेचा कमान संभाले हुए हैं। भविष्य की पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हुए कन्या मंडल की अध्यक्षा रिया सियाल, महामंत्री खुशी पगारिया और कोषाध्यक्ष हिनल बंबोरी भी सक्रिय हैं।

मेवाड़ भवन के अध्यक्ष दिलीप नाबेडा, महामंत्री सुरेश आंचलिया, कोषाध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत, मुख्य चुनाव अधिकारी नवरत्न सोनी, सचेतक हरकलाल लोढ़ा के साथ विभिन्न समितियों के संयोजक यथा रमेश बोहरा (ज्ञान प्रकाश समिति), ओम प्रकाश लोढ़ा (मानव सेवा योजना), भंवरलाल वडालमिया (स्वाध्याय समिति), हीरालाल रांका (वैय्यावच्च समिति), सुभाष वडाला (अल्पसंख्यक समिति) और संजय सियाल (स्वास्थ्य समिति) के नेतृत्व में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं।

यह महोत्सव मेवाड़ संघ और उसके उपसंघों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जैन कान्फ्रेंस, दिल्ली जैन महामंडल, प्रान्तीय जैन कान्फ्रेंस, अम्बेश पावन धाम फतेहनगर, सौभाग्य गुरु दीक्षा स्थल कड़ियाँ, मदन पथिक पावन धाम, घोड़ाघाटी और प्रेम पावन धाम कोशिथल जैसी मेवाड़ परंपरा से जुड़ी समस्त संस्थाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। गुरुभक्त इस अवसर पर विशेष त्याग पच्चक्खान लेकर अपने आराध्य गुरु-गुरुणी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जिससे यह शताब्दी वर्ष महोत्सव इतिहास के पन्नों में एक अविस्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो जाएगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story