✕
प्रवासी स्कूलों के लिए सहयोग करें: दिलावर
By EditorialPublished on 12 Aug 2025 5:30 AM IST
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर घाटकोपर में आयोजित राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राजस्थान में स्कूलों में ढांचागत सुधार के लिए भामाशाहों के सहयोग की बड़ी आवश्यकता है। सरकार ने अपनी तरफ से सभी संभव प्रयास शुरू किए है। प्रदेश के 2000 सरकारी विद्यालयों को चिन्हित कर उनमें मरम्मत के लिए 175 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं।
_202508121219584094.jpg)
x
_202508121219584094.jpg)
मुंबई। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर घाटकोपर में आयोजित राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राजस्थान में स्कूलों में ढांचागत सुधार के लिए भामाशाहों के सहयोग की बड़ी आवश्यकता है। सरकार ने अपनी तरफ से सभी संभव प्रयास शुरू किए है। प्रदेश के 2000 सरकारी विद्यालयों को चिन्हित कर उनमें मरम्मत के लिए 175 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों में भवन निर्माण एवं पुराने भवनों के जीर्णोद्धार में सहयोग करे। आयोजक केसरीमल कोठारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व मंत्री राज के पुरोहित, मेवाड़ केसरी भवन अध्यक्ष रमेश पामेचा, उपाध्यक्ष अशोक पामेचा, सोहन लाल धाकड़, घनश्याम मोदी, माणक धींग, लक्ष्मण कोठारी, उदयलाल सियाल उपस्थित थे। आभार ज्ञापन रेणु कोठारी ने किया। संचालन दिलीप परिहार ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
