वल्लभनगर: खरसाण में एनएच 79 क्रमोन्नति और नाला निर्माण में भारी अनियमितता
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा नियमों को ताक पर रखकर बिना लेवल के नाला निर्माण और सड़क पर बिजली पोल लगाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

वल्लभनगर तहसील के खरसाण गांव में स्टेट मेगा हाईवे 79 के पास नियमों के विरुद्ध हो रहे नाला निर्माण और सड़क पर मौजूद बिजली के पोल की स्थिति।
विभागों की कार्यप्रणाली और जनता की सुरक्षा
"सरकारी विभागो की कार्यप्रणाली जनता की सुरक्षा के प्रति कितनी असंवेदन हो गई कि प्रत्येक विभाग किसी भी प्रकार सरकारी योजना की केवल औपचारिकता और कमीशन पर ही केंद्रित हो चुका है।" सरकार करोडो रूपये खर्च कर भूमि अवाप्त करने के बाद जनता को सुविधाजनक आवागमन हेतु सडक का निर्माण कराती है।
स्टेट मेगा हाईवे 79: उपेक्षा का जीता जागता उदाहरण
वल्लभनगर तहसील के खरसाण गाव की मुख्य सडक स्टेट मेघा हाइवे 79 से नेशनल हाईवे में क्रमोन्नत होने वाला इसका जीता जागता उदाहरण है जहा वर्षों पूर्व बने बाईपास का अस्तीतत्व ही मिटाया जा रहा है। इसमे भी सबसे बड़ी गलती सार्वजनिक निर्माण विभाग की ही है जिसकी अनदेखी से:
- अवैध अतिक्रमण डामर तक है।
- नल की पाइप लइन व बिजली के पोल भी सड़क किनारे नहीं होकर सडक पर ही है।
नियम विरुद्ध नाला निर्माण और जलभराव की समस्या
अब इस मार्ग के दोनो तरफ नाला निर्माण कराया जा रहा है व दूसरी ओर सामने केवल एक मोहल्ले जितने लोग ही रहते हे जहां पर छोटी नाली ही काफी थी लेकिन विभाग वहा पर बड़ी नाली बना रहा। बिना लेवल किए मेनार रामसर सााइड के पानी को अन्यत्र करने व सडक सहारे ही भरा रख मच्छर पैदा करने क करण बन रहा है। वही नाला निर्माण डामर सडक के पास में ही बनाया जा रहा है वही नाल निर्माण ठेकेदार सडक किनारे पडी गोबर कि रोडियो को भी नही हटा रहा है और सडक किनारे ही नाला निर्माण कर रहा है।
विभागों की लापरवाही और तकनीकी खामियां
- तीन बार नल कि पाइप लाइन नाला निर्माण के ठेकेदार द्वारा तोड दी गई है।
- बिजली विभाग भी सडक के किनारे सडक कि पटरी पर ही पोल लगा रहा है जबकि पटरी छोड कर लगाना चाहीये।
- विभाग के अधिकारी भी आखे मुंद कर बेठे है।
मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना और ग्रामीणों का आक्रोश
"मुख्यमंत्री ने कई बार कहा कि जहां भी सड़क निर्माण हो वहां पर पहले से बनी सड़क को खोद कर बनाई बनाई जावे।" लेकिन विभाग ने मुख्यमंत्री की एक नहीं सुनते हुए विभाग ने गांव में सडक को खोदे बिना ही उसी पर नई सीसी सडक बना दी गई। जिससे अब बारिश के समय में लोगो के घरो का पानी निकलना मुश्किल हो जाएगा जिसको लेकर ग्रामिणो मे भारी आकोश है।
अतिक्रमण की मार और प्रशासनिक चुप्पी
वही गांव कि चारगाह भूमि भी अतिक्रमण कि भेट चढ़ चुकि है। कई बार विभाग को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने अभी तक ध्यान नही दिया है और न ही पटवारी जमीन की नापतौल करने पहुचे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
