खेरोदा के रामाखेड़ा गांव में नवनिर्मित जल टंकी और पाइपलाइन का उद्घाटन, विधायक ने ग्रामीणों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की भी घोषणा की।

खेरोदा, 15 फरवरी, 2026: खेरोदा कस्बे के रामाखेड़ा गांव में रविवार को विधायक उदयलाल डांगी द्वारा नवनिर्मित पेयजल टंकी एवं पाइपलाइन परियोजना का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक डांगी ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए रामाखेड़ा में एक सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा भी की, जिससे ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति

इस पेयजल परियोजना के शुरू होने से अब क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को घर-घर शुद्ध जल की सुचारू आपूर्ति मिल सकेगी और उन्हें पानी की किल्लत से स्थाई मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने की।





विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

  • विपीन गिरी गोस्वामी (विशिष्ट अतिथि)
  • श्रीमती तरुणा गर्ग (खेरोदा प्रशासक)
  • मनोहर लाल मीणा (जिला परिषद सदस्य)
  • फेफा बाई (जिला परिषद सदस्य)
  • हरलाल खटीक (पंचायत समिति सदस्य)
  • घनश्याम मेनारिया (जिला उपाध्यक्ष)
  • भंवर लाल भट्ट (विधानसभा संयोजक)
  • अशोक कुमार जैन (पूर्व सरपंच अमरपुरा)
  • मनीष आमेटा

जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि शंकरलाल, भंवर लाल रावत, जगदीश जाट, लालचंद मीणा, हेमंत पुष्करणा, गोपाल कृष्ण मेनारिया, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक का संबोधन एवं सम्मान

विधायक डांगी ने कहा कि "क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी योजनाएं जारी रहेंगी।" वही विधायक उदयलाल डांगी द्वारा ठेकेदार केसरी मल जाट बादल कन्ट्रक्शन खेरोदा का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक छगन लाल जाट ने किया।


Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story