सविना थाना क्षेत्र के पार्श्वनाथ वैली में गोपाल वैष्णव के घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट।

उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के खिलाफ उसके सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

घटना का विवरण और पीड़ित की शिकायत

पुलिस के अनुसार गोपाल वैष्णव पुत्र शांतिलाल वैष्णव निवासी पार्श्वनाथ वैली डाकनकोटडा तितरड़ी ने यह मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि "वह अपने परिवार सहित 27 फरवरी सुबह 10.30 बजे बाजार के लिए निकला था और बच्चे स्कूल गए थे।" इसी दौरान पीछे से अज्ञात चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाया।

चोरी का पता चलना और पुलिस कार्रवाई

दोपहर को गोपाल वैष्णव के साले की बेटी ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर पर ताला नहीं लगा हुआ है। इस जानकारी पर जब उन्होंने तुरंत घर पर जाकर देखा तो दंग रह गए। घर के अंदर रखी पेटी के ताले टूटे हुए थे और अज्ञात बदमाश अंदर से सोने, चाँदी की ज्वैलरी और कैश चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीड़ित की रिपोर्ट पर सविना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story