खैरोदा थाना पुलिस ने बांसडा में गेहूं की फसल की आड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती पकड़ी, 25.390 किलोग्राम वजन के पौधे बरामद कर आरोपी बद्रीलाल को पकड़ा।

उदयपुर। जिले की खैरोदा थाना पुलिस ने खेत में अवैध रूप से उगा रखे 227 पौधे अफीम के पकड़े है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि बद्रीलाल पुत्र हीरालाल निवासी बांसडा खैरोदा ने खुद के खेत में गेहूं की आड में अवैध रूप से अफीम की फसल उगा रखी है।

गेहूं की फसल के बीच अफीम की खेती

सूचना पर टीम बद्रीलाल के खेत में पहुंची, जहां गेहूं की फसल के बीच में अवैध अफीम की फसल बो रखी थी। खेत से पुलिस टीम ने 227 पौधें अफीम के पौधे जब्त किए, जिनका वजन 25.390 किलोग्राम था। पुलिस ने आरोपी बद्रीलाल को गिरफ्तार किया और इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया "आरोपी खैरोदा का हिस्टीशीटर है"। खैरोदा थाना पुलिस ने खेत में अवैध रूप से उगा रखे 227 पौधे अफीम के पकड़े है, जिसकी कुल मात्रा 25 किलो से अधिक पाई गई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story