अहमदाबाद निवासी 26 वर्षीय युवक दोस्तों के साथ उदयपुर घूमने आया था, बड़गांव थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

उदयपुर। शहर के समीप बड़गांव थाना क्षेत्र में तबीयत खराब होने से एक गुजराती पर्यटक की मौत हो गई। इस दुखद मामले में प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

घटनाक्रम और मृतक की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संजय (26) पुत्र सुरेश सिंधी निवासी माया सिनेमा रोड़ अहमदाबाद के रूप में हुई है। संजय 28 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ उदयपुर घूमने आया था। वे सभी यहाँ केसर बाग विला बड़ी में ठहरे थे।

अचानक बिगड़ी तबीयत

घटना शनिवार अपरान्ह की है, जब विला में पार्टी करते समय अचानक संजय को उलटियाँ होने लगी। तबीयत अधिक बिगड़ने पर मित्र व होटलकर्मी उसे तुरंत एमबी चिकित्सालय लाए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम

फिलहाल मृतक के पिता की रिपोर्ट पर एएसआई महेन्द्र सिंह ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि की जा सके। चिकित्सकों का कहना है कि "प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग से तबियत बिगडऩा बताया जा रहा है।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story