उदयपुर के अंबामाता में घर में घुसकर जेवरात और नकदी की चोरी
मल्लातलाई की एकलव्य कॉलोनी में पेड़ के रास्ते घर में घुसे अज्ञात चोरों ने धार्मिक शस्त्र और नकदी पार की, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद।

उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके मकान से जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार कैलाश पुत्र हुक्मीचंद निमावत निवासी एकलव्य कॉलोनी मल्लातलाई ने यह मामला दर्ज करवाया है।
धार्मिक शस्त्र और नकदी की चोरी
कैलाश निमावत ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को उनके घर पर अज्ञात चोर रात 1.30 बजे घर के बाहर लगे पेड़ से चढ़कर प्रथम मंजिल पर बने कमरे के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे कुछ धार्मिक शस्त्र, पूजा में रखे 2 से 3 हजार रूपए और उसी कमरे में रखी एक अलमारी की चाबी अपने साथ ले गए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने पास में ही स्थित एक निर्माणाधीन मकान से लाइट के तार भी चोरी किए और वहां से भाग निकले। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
