डोनाल्ड ट्रंप का दावा: ईरान के 48 शीर्ष नेता संयुक्त सैन्य हमले में ढेर
अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त कार्रवाई में 48 ईरानी नेताओं के मारे जाने का दावा, ट्रंप ने नए नेतृत्व के साथ वार्ता के संकेत दिए।

वॉशिंगटन (एजेंसी)। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के 48 शीर्ष नेताओं को एक ही हमले में मार गिराया गया है। ट्रंप ने आगे यह भी कहा कि नए ईरानी नेता बातचीत करना चाहते हैं। उनको पहले ही वार्ता करनी चाहिए थी। अब बहुत देर हो चुकी है। आगे ट्रंप ने कहा कि वार्ता में देरी कर वो चालाकी करना चाह रहे थे। लेकिन अगर वो बात करने के लिए तैयार हैं, तो हम भी वार्ता करने के लिए सहमत है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये बातचीत कब होगी।
सैन्य अभियान और सफलता का दावा
फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "कोई भी हमारी सफलता पर आसानी से यकीन नहीं कर सकता, एक ही बार में 48 नेता चले गए। और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है।" वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीएनबीसी से बात करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान निर्धारित समय से आगे चल रहे हैं। अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के 48 शीर्ष नेताओं को एक ही हमले में मार गिराया गया है।
न्यूक्लियर विवाद और सत्ता परिवर्तन की कोशिश
अमेरिका और ईरान में न्यूक्लियर को लेकर लंबे समय से अनबन थी। पिछले साल भी ट्रंप ने ईरान के कई न्यूक्लियर ठिकानों पर बमबारी की थी। साथ ही, वे ईरान में खामेनेई की सत्ता को भी बदलना चाहते थे। उन्होंने कई बार सत्ता छोड़ने की अपील की, लेकिन खामेनेई ने इससे इनकार कर दिया। शनिवार को इजरायल के साथ मिलकर बमबारी करने से पहले ट्रंप कई बार युद्ध की धमकी दे चुके थे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
