खेरोदा ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालय में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु उदयपुर की सोसाइटी ने दो कंप्यूटर सेट और यूपीएस प्रदान किए।

खेरोदा ग्राम पंचायत के रामाखेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के स्तर को डिजिटल युग से जोड़ने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। स्वामी विवेकानन्द सोसाइटी, उदयपुर द्वारा विद्यालय एवं विद्यार्थियों के बेहतर उपयोग हेतु दो कंप्यूटर सेट एवं एक यूपीएस भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी की सदस्य श्रीमती शोभा करवा, श्रीमती अनीता बियाणी एवं श्रीमती संध्या ढड्ढा ने अपने कर-कमलों द्वारा ये उपकरण विद्यालय को सौंपे।

विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और सोसाइटी का आश्वासन

इस अवसर पर श्रीमती शोभा करवा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें "कड़ी मेहनत करने और जीवन में अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।" सोसाइटी के सदस्यों ने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया और विद्यालय की अन्य भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।





विद्यालय प्रशासन ने जताया आभार

विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवती लाल मेनारिया ने सभी अतिथियों का भावभीनी स्वागत किया और सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनसे समय-समय पर विद्यालय पधारने का आग्रह किया। कार्यक्रम की जानकारी अध्यापक केसरीमल मेनारिया द्वारा साझा की गई।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस दौरान अभिभावक सुरेश मीणा, बंशीलाल मीणा सहित अध्यापक सांवरमल शर्मा, सुरेन्द्र मील, प्रवेश बडाला, हासम खाँ और अमित कनवाड़िया जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story