72वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पीयूष चौबीसा का खेरोदा और हमेरपुरा में ग्रामीणों एवं परिजनों ने विजय जुलूस निकालकर अभिनंदन किया।

खेरोदा 01-03-2026: रविवार को खेरोदा कस्बे और निकटवर्ती गांव हमेरपुरा में 72वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटे होनहार खिलाड़ी पीयूष चौबीसा का भव्य स्वागत किया गया। पीयूष के खेरोदा पहुंचने पर परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनका पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया।

खेरोदा बस स्टैंड पर उमड़ा जनसैलाब

खेरोदा बस स्टैंड पर पीयूष के पिता मुकेश चौबीसा, पूर्व प्रधान कुबेर सिंह चावड़ा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भेरू लाल पाराशर, उप सरपंच लक्ष्मीलाल जनवा, प्रमोद चपलोत, अजय प्रताप सिंह राठौड़, भेरू लाल खेरोदिया, नक्षत्रमल भोई, रितेश सैन, अमित सेन, विष्णु गिरी गोस्वामी, जीवन मेनारिया सहित बड़ी संख्या में मित्र और परिजन उपस्थित रहे। सहित कई गणमान्य नागरिकों ने पीयूष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। खेरोदा और हमेरपुरा में 72वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटे होनहार खिलाड़ी पीयूष चौबीसा का भव्य स्वागत किया गया।

डीजे की थाप पर विजय जुलूस

इसके पश्चात पीयूष को उनके पैतृक गांव हमेरपुरा ले जाया गया, जहाँ डीजे साउंड की थाप पर विजय जुलूस निकाला गया। युवाओं ने गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए पूरे गांव में पीयूष की उपलब्धि का जश्न मनाया। जुलूस के दौरान पीयूष ने ठाकुरजी एवं माताजी मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story