सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में संतों के सानिध्य में सांस्कृतिक एकता और राष्ट्र जागरण के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

खेरोदा 22-02-2026: सर्व हिन्दू समाज खेरोदा मण्डल के तत्वावधान में रविवार को 'विराट हिन्दू सम्मेलन' का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ।


भव्य शोभायात्रा और शौर्य प्रदर्शन

  • सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • वॉलीबॉल मैदान से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई।
  • भगवा ध्वजों से सजे इस जुलूस में युवाओं के शौर्यपूर्ण शारीरिक प्रदर्शन ने सबका मन मोह लिया।

यात्रा का मार्ग और भव्य स्वागत

शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो—होली चौक, गांधी चौक, माताजी मंदिर, ब्राह्मणों का मोहल्ला, राजपूतों का मोहल्ला, बस स्टैंड और नागाजी की बावड़ी से होती हुई जाट समाज के नोहरे पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे समूचा क्षेत्र धर्ममय हो गया।

विशाल धर्मसभा और संतों का सानिध्य

शोभायात्रा के पश्चात जाट समाज के नोहरे में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामकाज गौशाला धणोली के परम पूज्य अनुज महाराज एवं सालोर की परम पूज्य साध्वी सुगन ज्योति का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।

"संतों ने अपने उद्बोधन में समाज में नई ऊर्जा के संचार, युवाओं को गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने और हिन्दू जागरण पर विशेष बल दिया।"

ग्रामीणों की सहभागिता और समापन

आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने खरसाण, बग्गड़, बा. तलाई, खुमाणपुरा, विलकावास, मासिंंगपुरा, हरकावास सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।



Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story