खेरोदा में विराट हिंदू सम्मेलन और धर्मसभा का आयोजन आज
सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा के साथ जाट समाज का नोहरा में संतों के सान्निध्य में धर्मसभा और महाप्रसाद का आयोजन।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य
आयोजन समिति ने बताया कि: "सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में नई ऊर्जा का संचार करना और युवाओं को अपनी गौरवशाली संस्कृति से जोड़ना है।"
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समय
- आगाज: सुबह 11:00 बजे भव्य शोभायात्रा एवं शारीरिक प्रदर्शन के साथ होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और युवा उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
- धर्मसभा: दोपहर 12:00 बजे से 'जाट समाज का नोहरा' में विशाल धर्मसभा का आयोजन होगा।
संतों का सान्निध्य एवं व्यवस्थाएं
इस धर्मसभा में रामकाज गौशाला धणोली के परम पूज्य अनुज महाराज एवं सालोर की परम पूज्य साध्वी सुगन ज्योति का सानिध्य प्राप्त होगा। संतों के सान्निध्य में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल तैयार किया गया है और श्रद्धालुओं के बैठने व अन्य मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
जनसंपर्क एवं सहभागी गांव
सर्व हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए आसपास के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर पीले चावल बांटे गए हैं:
- खरसाण, बग्गड़, बा. तलाई, खुमाणपुरा
- विलकावास, मासिंंगपुरा, हरकावास, मनोहरपुरा
- रावतपुरा, मावली डांगीयान, रामाखेड़ा और सग्रामपुरा
उत्साह और समापन
ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। सम्मेलन के समापन पर 'महाप्रसाद' वितरण की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने सभी सनातन प्रेमियों से सपरिवार इस धर्मोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
