ईरान का अमेरिकी युद्धपोत पर हमला: अब्राहम लिंकन पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें
सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेस और एयरक्राफ्ट कैरियर को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए।

तेहरान (एजेंसी)। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान और खतरनाक हो गया है। उसने दावा किया है कि रविवार को उसने चार बैलिस्टिक मिसाइलों की मदद से अमेरिकी युद्धपोत पर हमला बोल दिया है। शनिवार को ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त मिलिट्री ऑपरेशन चलाकर कई ठिकानें पर हवाई हमले किए थे। इसमें दोनों देशों को बड़ी सफलता मिली और खामेनेई समेत ईरान के कई बड़े नेता मारे गए। इसके अलावा, उसकी सेना को भी काफी नुकसान हुआ। इन हमलों के तुरंत बाद ईरान ने भी सक्रियता दिखाते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हवाई हमले शुरू कर दिए। उसने दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कतर, कुवैत समेत खाड़ी देशों में मिसाइलें बरसाईं।
अमेरिकी युद्धपोत और सैन्य ठिकानों पर प्रहार
अमेरिकी युद्धपोत पर हमला करने के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा, "हमने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर लिंकन को 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से टारगेट किया है।" गार्ड्स ने चेतावनी भी दी कि "जमीन और समुद्र तेजी से आतंकवादी हमलावरों की कब्रगाह बनते जाएंगे।" वहीं, ईरान ने मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का बदला लेने की कसम खाने के बाद रविवार को खाड़ी में फिर से हमले शुरू कर दिए। अमेरिकी युद्धपोत पर हमला करने के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी कि जमीन और समुद्र तेजी से आतंकवादी हमलावरों की कब्रगाह बनते जाएंगे।
खाड़ी देशों में ईरान की जवाबी कार्रवाई
वहीं, यूएई की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि अबू धाबी के नेवल बेस पर ईरान के ड्रोन हमले से आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मिनिस्ट्री ने कहा, स्पेशल टीमों ने अबू धाबी में अल सलाम नेवल बेस के एक वेयरहाउस पर दो ईरानी ड्रोन के हमले के बाद हुई घटना पर कार्रवाई की। ईरान ने मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का बदला लेने की कसम खाने के बाद रविवार को खाड़ी में फिर से हमले शुरू कर दिए। हमले से आम सामान के दो कंटेनरों में आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
