सिरोही पुलिस ने आबू पर्वत क्षेत्र में धारदार छुरी के साथ रील बनाकर आतंक फैलाने वाले युवक को गौमुख रोड से अवैध हथियार सहित पकड़ा।

अभियान और उच्चाधिकारियों का निर्देशन

श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही श्री वीरसिंह चौहान के निर्देशन तथा श्रीमान वृत्ताधिकारी महोदय आबू पर्वत श्री गोनाराम के निकट सुपरविजन में ऐसे लोगों की गतिविधियों पर आसूचना अधिकारी व आसूचना द्वारा निगाह रखी गई।

आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी

  • एक मुल्जिम भीमाराम गिरफ्तार, कब्जे से धारदार छुरी बरामद।
  • सूचना मिली कि श्री भीमाराम पुत्र भूराराम उम्र 22 साल निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, आबू पर्वत अपने पास में धारदार छुरी रखता है तथा सोशल मीडिया पर छुरी सहित फोटो भी डालता है।
  • आज छुरी लेकर गौमुख रोड पर अपराध करने की नियत से घूम रहा था।
  • थानाधिकारी श्री हनवंत सिंह राठौड़ नि.पु. के नेतृत्व में एक टीम ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को बिना अनुज्ञा-पत्र के धारदार छुरी लेकर अपराध करने की नियत से घूमते हुए गिरफ्तार किया।

न्यायालयी कार्यवाही

"गिरफ्तारी बाद अनुसंधान माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।"


गिरफ्तार आरोपी का विवरण

श्री भीमाराम पुत्र भूराराम उम्र 22 साल निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, आबू पर्वत जिला सिरोही।

पुलिस टीम

  • 01. श्री किशनलाल स.उ.नि.
  • 02. श्री सुरेश कुमार कानि. 106
  • 03. श्री खेताराम कानि. 877
  • 04. श्री चन्द्रसिंह कानि. 169 (आसूचना अधिकारी)

भविष्य की चेतावनी

श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार भविष्य में भी सोशल मीडिया पर हथियारों के फोटो वीडियो डालने तथा शेयर करने वाले अपराधियों की पैरवी करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी तथा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story