माउंट आबू: रोटरी क्लब अर्बुदांचल ने निकाली "स्वच्छ आबू" भव्य कार रैली
रोटरी क्लब ऑफ पुणे के सहयोग से आयोजित इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।

माउंट आबू में रोटरी क्लब अर्बुदांचल और पुणे के सदस्यों द्वारा आयोजित कार रैली के समापन पर नक्की झील स्थित भारत माता नमन स्थल पर एकत्रित अतिथि और रोटेरियन।
स्वागत एवं मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
माउंट आबू। रोटरी क्लब अर्बुदांचल द्वारा “स्वच्छ आबू एवं पर्यटन संवर्धन” के उद्देश्य से एक भव्य कार रैली का आयोजन किया गया, जिसमें Rotary Club of Pune के सदस्यों का टोल नाका पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीआई दलपत सिंह राठौड़, डीजी निगम चौधरी एवं डीजी प्रशांत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रैली का मार्ग एवं उद्देश्य
- रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई।
- रोटरी के ध्वज लहराते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन विकास का संदेश दिया गया।
- रैली का समापन Bharat Mata Naman Sthal, Nakki Lake पर हुआ, जहां एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता: पर्यटन एवं ऐतिहासिक धरोहर पर चर्चा
प्रेस वार्ता में रोटेरियन देवांग अग्रवाल, रोटेरियन अदनान ट्राम्बू, रोटेरियन अंकित जैन एवं रोटेरियन यश शर्मा Sanjay Agawal Amit Bhati president Manviraj Singh ने माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता, प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों एवं मंदिरों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
"आबू का गौरवशाली इतिहास और प्राकृतिक धरोहर इसे एक विशिष्ट पर्यटन स्थल बनाते हैं।"
रोटेरियन डॉ. विशाल ने चिकित्सा क्षेत्र में क्लब की पहल एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर अपने विचार साझा किए।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सराहना
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ शुभम जैन ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा:
"यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।"
वहीं, सीआई दलपत सिंह राठौड़ ने भी क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मणिवराज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने निम्नलिखित का आभार व्यक्त किया:
- Rotary Club of Pune
- डीजीई केए श्याम कुमार
- क्लब मेंटर दिलीप मिश्रा
- डीजी निगम चौधरी सहित सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
