माउन्ट आबू के संत सरोवर सोमनाथ महादेव मंदिर विकास हेतु ₹7.26 करोड़ स्वीकृत
राजस्थान बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने संत सरोवर सोमनाथ महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण और नए पर्यटन स्थल के निर्माण हेतु भारी धनराशि को मंजूरी दी है।

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र के दौरान माउन्ट आबू स्थित ऐतिहासिक संत सरोवर सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास हेतु वित्तीय स्वीकृति दी गई।
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को प्रस्तुत राजस्थान बजट में माउंट आबू के विकास के लिए तीन योजनाओं को स्वीकृत किया गया है। राज्य सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने माउंट आबू के विश्व प्रसिद्ध संत सरोवर सोमनाथ महादेव मंदिर के विकास और एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 7 करोड़ 26 लाख स्वीकृत किए हैं और प्रस्ताव रखा है।
तीर्थ स्थलों का विकास और 'अर्थ काशी'
- अब माउंट आबू के विकास के लिए पंख लगेंगे।
- माउंट आबू 'अर्थ काशी' है, इसलिए अब माउंट आबू के तीर्थ स्थलों का विकास होगा।
- राज्य सरकार पहले भी 1 करोड़ 85 लाख के कार्य शुरू कर चुकी है।
ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व
यह स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी ईश्वरानंद गिरि का स्थान है, जो अब पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक स्थान का उल्लेख स्कंद पुराण में प्रभास खंड में मिलता है। राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक स्थान को अब पूर्ण रूप से विकसित करने का फैसला किया है, जिसको लेकर माउंट आबू में खुशी की लहर है।
विशेष बातचीत: स्वामी सच्चिदानंद गिरी
हमारे संवाददाता ने इस स्थान के स्वामी ईश्वरानंद गिरि के गाधीपति स्वामी सच्चिदानंद गिरी से खास बातचीत की। देखिए एक रिपोर्ट:
"स्वामी सच्चिदानंद गिरी से की खास बातचीत"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
