माउंट आबू: RSS के 100 वर्ष पर हिंदू सर्व समाज ने लिया एकता का संकल्प
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों ने गुरु शिखर की तलहटी में भव्य कलश यात्रा और सम्मेलन आयोजित किया।

माउंट आबू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सम्मेलन के दौरान कलश यात्रा में सम्मिलित स्वामी सच्चिदानंद एवं अन्य साधु-संत।
तीर्थ स्थल एवं 33 कोटी देवी देवताओं के वास कहे जाने वाले माउंट आबू के अरावली की उच्चतम चोटी गुरु शिखर की गोद में बसे माउंट आबू से हिंदू समाज को एक करने के लिए संत महात्माओं और हजारों महिला पुरुष और बच्चों ने बिगुल बजा दिया।
आयोजन के मुख्य विवरण और सहभागी संगठन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल होने पर विभिन्न हिंदू संगठनों ने आयोजन किया।
- विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शिवसेना के संयुक्त तत्वाधान में हुआ भव्य आयोजन।
- देश के जाने-माने संत महात्माओं ने भाग लिया।
- हजारों हिंदू समाज के लोग, महिला और पुरुष इस सम्मेलन में शामिल हुए।
भव्य कलश यात्रा और संकल्प
कलश यात्रा में निकले साधु संत और सर्व समाज मुख्य मार्ग से। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर विश्व हिंदू परिषद ने सभी हिंदू सर्व समाज को एक करने के लिए जो पूरे देश में गांव-गांव और शहर-शहर आयोजन किए जा रहे हैं, उसमें माउंट आबू में आज हिंदू सर्व समाज एक होने का संकल्प लिया गया।
प्रमुख संतों की उपस्थिति एवं संदेश
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु रहे स्वामी ईश्वररानंद गिरि के सोमनाथ महादेव मंदिर संत सरोवर माउंट आबू के गाधीपति स्वामी सच्चिदानंद और माउंट आबू का संत समाज इस रैली व सम्मेलन में शामिल रहा।
"सभी साधु संतों ने सभी हिंदू सर्व समाज से आव्हान किया कि आज हमें एक होने की आवश्यकता है।"
माउंट आबू में आज हिंदू सर्व समाज एक होने का संकल्प लिया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
