माउंट आबू नगर पालिका बनी प्रदेश की पहली डिजिटल नगर पालिका
राज्य सरकार की अधिकृत वेबसाइट में शामिल होने के बाद अब माउंट आबू का इतिहास, भूगोल और पर्यटन संबंधी समस्त जानकारी एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध होगी।

माउंट आबू के महात्मा गांधी पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया और अन्य अधिकारी नगर पालिका के नए डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ करते हुए।
माउंट आबू, सिरोही। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू ने आज डिजिटल युग में एक नई पहचान हासिल की है। संभवतः प्रदेश की पहली नगर पालिका माउंट आबू ऐसी होगी जो अब राज्य सरकार की आधिकारिक डिजिटल पहचान मिल गई है, जिससे अब नगर पालिका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक रूप से दर्ज हो गई है। राज्य सरकार की अधिकृत वेबसाइट में शुमार होने के बाद अब माउंट आबू की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य और माउंट आबू के इतिहास को समेटे हुए डिजिटल एरा में माउंट आबू नजर आएगा।
महात्मा गांधी पुस्तकालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
डिजिटल पहचान मिलने के इस गौरवशाली अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी पुस्तकालय में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया मौजूद रहीं। प्रदेश की यह पहली नगर पालिका है, जिसे इस प्रकार राज्य सरकार की अधिकृत वेबसाइट में डिजिटल रूप से शामिल किया गया है।
पर्यटन और पारदर्शिता को मिलेगा नया आयाम
इस पहल के माध्यम से पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं, सूचनाओं और योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर माउंट आबू का संपूर्ण प्रोफाइल उपलब्ध होने से पर्यटन और प्रशासनिक पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस वेबसाइट में सभी चीजों का समावेश आधिकारिक पोर्टल https://npmountabu.rajasthan.gov.in/ पर देखने को मिलेगा।
जनता को मिलेगी निर्माण अनुमति और परिवहन संबंधी राहत
खास तौर पर माउंट आबू में निर्माण अनुमति एवं निर्माण सामग्री परिवहन की समस्याओं को देखते हुए आने वाले दिनों में डिजिटल तौर पर इसे सम्मिलित किया जाएगा ताकि माउंट आबू की जनता को राहत मिल सके। इस ऐतिहासिक बदलाव के साथ अब माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध विरासत एक ही डिजिटल मंच पर दुनिया के सामने उपलब्ध होगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
