माउंट आबू: अग्रवाल भवन निर्माण के विरुद्ध दुष्प्रचार पर समाज ने दिया ज्ञापन
जयपुर के पत्रकार द्वारा किए गए भ्रामक प्रचार के खिलाफ अग्रवाल और राजपूत समाज ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

माउंट आबू में अग्रवाल भवन के निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए दुष्प्रचार के विरोध में उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अग्रवाल समाज के महिला एवं पुरुष।
भ्रामक खबरों और पीत पत्रकारिता का विरोध
माउंट आबू, 16 फरवरी। हाल ही में सोशल मीडिया यूट्यूब चैनल पर जयपुर से आए एक पत्रकार द्वारा माउंट आबू के अग्रवाल भवन के निर्माण में नियमानुसार निर्माण होने के बावजूद किए गए दुष्प्रचार को लेकर आज सैकड़ो की संख्या में अग्रवाल समाज के महिला पुरुष और बच्चे एवं 16 गांव राजपूत समाज के अध्यक्ष दलपत सिंह दहिया ने समर्थन देते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने समाज के विरुद्ध सोशल मीडिया पर हुए दुष्प्रचार को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा और ऐसे दुष्प्रचार करने वाले और पितृ पत्रकारिता करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।
निर्माण कार्य की वैधता पर समाज का पक्ष
ज्ञापन में निर्माण से जुड़ी निम्नलिखित स्पष्टता दी गई है:
- "माउंट आबू का अग्रवाल भवन 100 साल पूर्व जैसा बना हुआ था इस प्रकार से मॉनिटरिंग कमेटी, और नगर पालिका प्रशासन से निर्माण उषा जो स्वीकृति मांगी गई थी उसके अनुसार ही कार्य किया गया है यहां किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं हुआ है।"
- "राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग एवं मास्टर प्लान के अनुरूप जो बाजार में अनुमति जारी की गई है और तल प्लस 3 मंजिल का जो निर्माण पूर्व में था उसे अनुसार ही कार्य किया गया है।"
- "मुख्य रोड से दोनों तरफ 3:30 फीट की जगह छोड़ी गई है, और किसी भी प्रकार का प्रशासन द्वारा जो स्वीकृति दी गई है उसके अनुरूपी ही कार्य हुआ है।"
जनहित में भवन का उपयोग और कार्रवाई की मांग
समाज को बदनाम करने की नीयत से और पीत पत्रकारिता के चलते जो दुष्प्रचार किया गया है उसका समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है और खंडन करता है। ज्ञापन में बताया गया कि माउंट आबू का अग्रवाल भवन हमेशा सर्व समाज के लिए जनहित में कार्य आता रहा है, विभिन्न समाजों के अनेक कार्यक्रमों का निरंतर यहां आयोजन होता रहा है, लेकिन भवन के जर्जर हो जाने के कारण सरकार के नियमानुसार इसका कार्य किया गया है। समय-समय पर प्रशासन द्वारा निर्माण सामग्री के टोकन समाज को दिए गए उसके अनुरूप ही कार्य कराया गया है।
ज्ञापन की प्रतिलिपि निम्नलिखित अधिकारियों को भी सौंपी गई है:
- राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा
- सिरोही जिला कलेक्टर
- नगर पालिका प्रशासक
- आयुक्त नगर पालिका
प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति
इस अवसर पर भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
- पीयूष गोयल (अध्यक्ष, अग्रवाल समाज)
- दलपत सिंह दहिया (अध्यक्ष, 16 गांव राजपूत समाज)
- संजय सिंघल (अध्यक्ष, आबू होटल एसोसिएशन एवं समाज सदस्य)
- अनिल जैन, सुनील जैन, नीलेश अग्रवाल, आकाश गर्ग, दीपक सिंघल, भरत बंसल
- महिला शक्ति: ज्योति अग्रवाल, कौशल्या बंसल, पायल गर्ग, निशा बंसल, नीलिमा अग्रवाल, खुशबू गर्ग, मनीषा गोयल
- पूर्व पदाधिकारी: गोविंद प्रसाद बंसल (पूर्व अध्यक्ष), अजय बंसल

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
