होली मिलन समारोह: माधव विशेष विश्वविद्यालय में गूंजे रंग और मुस्कान
सिरोही के माधव विशेष विद्यालय में बाल अधिकारिता विभाग और टीवीटीसीसी के सहयोग से विशेष बच्चों के लिए होली मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सिरोही स्थित माधव विशेष विद्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र राजपुरोहित, डॉ. राजीव माथुर एवं अन्य विशिष्ट जन।
सिरोही। माधव विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा विभाग की ओर से व टीवीटीसीसी के सहयोग से माधव विशेष विद्यालय में होली मिलन समारोह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष विद्यार्थियों के साथ रंगों के इस पावन पर्व को आनंद, आत्मीयता और सामाजिक समरसता के साथ मनाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं मुख्य अतिथि
कार्यक्रम बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राजेंद्र राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं प्रेसीडेंट डॉ. राजीव माथुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत, होम्योपैथिक विभाग व टीवीटीसीसी की निदेशक डॉ. भारती देसाई तथा अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन
मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र राजपुरोहित ने कहा कि "होली प्रेम, भाईचारे और समानता का प्रतीक है।" उन्होंने विशेष बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि "ऐसे सांस्कृतिक आयोजन उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करते हैं।" अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. राजीव माथुर ने विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि "सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।"
रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को प्रेरणादायक बताया। डॉ. भारती देसाई ने कहा कि "ऐसे आयोजन विशेष बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।" उन्होंने रंगों के पर्व को सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और आपसी स्नेह का प्रतीक बताते हुए अभिभावकों और शिक्षकों के समन्वय को बच्चों की प्रगति का आधार बताया। अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र सिंह परमार ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए समावेशी शिक्षा को सशक्त समाज की नींव बताया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गणमान्य उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में एनएसएस के निदेशक डॉ. देवेंद्र मुजाल्दा, विशेष शिक्षा विभागाध्यक्ष भरत चौधरी, डॉ. विष्णु चौधरी, प्रधानाचार्य पवन फौजदार, घनश्याम कुशवाहा, डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा, श्रेयस खटीक, मनोज कुमार नागर, सुरेंद्र सिंह, शिव प्रकाश, कृष्णवीर, रविकांत शर्मा, हेमलता चौहान, हीराराम रेबारी, हितेंद्र सिंह देवड़ा सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
टीवीटीसीसी का सहयोग एवं समापन
कार्यक्रम में टीवीटीसीसी से शुभांशु, वर्ली पांचाल (प्रेसिडेंट), धवलसिंह जाला (जनरल सेक्रेटरी), विश्वास वर्सानी (इवेंट कोऑर्डिनेटर), महक चौहान (डेकोरेशन हेड), साक्षी देसाई (फाइनेंस हेड), भगवती पटेल (एंकरिंग हेड), कृष ठक्कर (टेक्निकल हेड), शगुफ्ता (हॉस्पिटैलिटी हेड), वरुण पुरोहित (स्पॉन्सरशिप एवं जनसंपर्क प्रमुख) तथा विक्रम गोयल (डिसिप्लिन एवं वॉलंटियर्स हेड) सहित विभिन्न सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन प्रेम, सौहार्द और रंगों के आदान-प्रदान के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को उल्लासमय बना दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
