विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखित 'नेक्स्ट जेनरेशन लर्निंग फ्रेमवर्क इन हायर एजुकेशन' पुस्तक एनईपी 2020 और नवीन शिक्षण पद्धतियों पर केंद्रित है।

सिरोही। माधव विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तक “नेक्स्ट जेनरेशन लर्निंग फ्रेमवर्क इन हायर एजुकेशन” का विमोचन विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में किया गया। यह पुस्तक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सूजन पटेल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद आमेटा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शेफाली पटेल द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है।

पुस्तक की विषयवस्तु और शैक्षणिक महत्व

विमोचित पुस्तक में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उभरते नवीन शिक्षण मॉडल, छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति, बहुविषयक अध्ययन, डिजिटल शिक्षण प्रणाली तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शैक्षणिक ढांचे पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। लेखकों ने इसमें पारंपरिक रटने की पद्धति के स्थान पर परिणाम-आधारित शिक्षा, व्यावहारिक कौशल विकास और आजीवन अधिगम की अवधारणा को प्रमुखता दी है।

गणमान्य अतिथियों द्वारा सराहना और शुभकामनाएँ

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के चैयरमेन डॉ राजकुमार, चांसलर हिम्मत सिंह देवल, प्रेसिडेंट डॉ राजीव माथुर, रजिस्ट्रार भावेश कुमावत व होम्योपैथिक विभाग की निदेशक डॉ भारती देसाई सहित प्रशासन एवं संकाय सदस्यों ने लेखकों को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अतिथियों ने "इस पुस्तक को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक योगदान बताया।"

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story