रणथंभौर रोड स्थित जंगल बुक होटल में हाउसकीपिंग कर्मी हरिकेश मीणा की मौत के बाद परिजनों ने शेरपुर तिराहे पर मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

हादसे का विवरण और पुलिस कार्यवाही

जानकारी के अनुसार, कर्मचारी होटल परिसर में बिजली से संबंधित कार्य कर रहा था, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। इस भीषण हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वर्तमान में मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

परिजनों का आक्रोश और मुआवजे की मांग

घटना से आक्रोशित परिजनों ने शेरपुर तिराहे पर जाम लगाकर होटल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा परिजनों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story