चांदनहोली में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में क्षेत्रीय विकास, नशामुक्ति अभियान और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे सामाजिक मुद्दों पर प्रबुद्धजनों ने रणनीति तैयार की।

तहसील बरनाला के जिला सवाई माधोपुर स्थित चांदनहोली रामकरण पेट्रोल पंप पर 28 स्या विकास सोसायटी का भव्य होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने आपसी भाईचारे के साथ होली की खुशियां बांटीं।

क्षेत्रीय विकास और सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा

मीडिया प्रभारी अशोक जारेडा चांदनहोली एवं हुकम सुंदरी ने बताया की इस मिलन समारोह में स्थानीय कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के साथ ही क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान, सामाजिक जागरूकता और स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त, खेलकूद ओर मैराथन दौड़ जैसे आयोजन में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई ताकि युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके।

प्रबुद्धजनों और स्थानीय निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश भंवरकी, डाक्टर आर के मीना, भरतलाल मैनेजर, वैध शंकरलाल, राजेश, राकेश सांचौली, रमेश वैष्णव, शिवचरण, राजेन्द्र प्रसाद, लखपत, मनोहर, नानजी भंवरकी, रामकिशोर, अजय रामसिंहपुरा, कमलेश पटियाला, भीम सिंह, मनराज, रवि बैरवा, सी एल जारेडा और मीठालाल सहित कई स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने साझा किया की "इस मिलन समारोह में स्थानीय कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के साथ में क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार, खेलकूद ओर मैराथन दौड़ जैसे आयोजन में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई"। सभी उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story