गंगापुर सिटी में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व, फाग उत्सव की रही धूम
सवेरे से ही युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर और शिवरतन अग्रवाल के निवास पर उमड़ी भीड़।

गंगापुर सिटी में होली के अवसर पर आयोजित रंगोत्सव के दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई देते स्थानीय नागरिक।
गंगापुर सिटी। शहर में रंगों का त्यौहार रंगोत्सव उल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाया गया। सवेरे से ही युवाओं और बच्चों की टोलियां घरों से बाहर निकल पड़ी और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। हर कोई होली के रंग में ऐसा रंगा नजर आया कि चारों ओर उल्लास और आनंद देखने को मिला।
जनप्रतिनिधियों के निवास पर उमड़ा जनसैलाब
राहुल गर्ग ने बताया कि "पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल के निवास पर भी सैकड़ों लोगों ने होली खेली।" यहाँ सुबह से ही रंग खेलने वालों का तांता लगा रहा और उत्साह का माहौल बना रहा।
पारंपरिक फाग उत्सव और फागुन गीतों की धूम
कई जगह लोग चंग और ढोल की थाप पर फागुन के गीतों पर थिरकते नजर आए तो कई जगह पारंपरिक फाग उत्सव भी मनाया गया। नगर में कई संस्थाओं की ओर से भी होली मनाई गई। इसके साथ ही मंदिरों में भी विशेष आयोजन हुए जहाँ श्रद्धापूर्वक फूल व गुलाल से होली खेली गई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
