राजसमंद में राजसखी मेले का शुभारंभ, ग्रामीण महिलाएं दिखाएंगी हुनर
राजसमंद की द्वारकेश वाटिका में आयोजित इस सात दिवसीय मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।

राजसमंद की द्वारकेश वाटिका में रविवार को आयोजित राजसखी मेले के उद्घाटन अवसर पर स्टालों का अवलोकन करते अतिथि और उपस्थित राजीविका समूह की महिलाएं।
मेले का आयोजन और अवधि
राजसमंद, 22 फरवरी। महिला सशक्तिकरण के रंगों से सराबोर वातावरण के बीच रविवार को द्वारकेश वाटिका में “राजसखी मेला” का भव्य शुभारंभ हुआ। राजीविका एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मेला 22 से 28 फरवरी 2026 तक आमजन के लिए खुला रहेगा। यह आयोजन आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उत्पादों और ग्रामीण महिला नेतृत्व की सशक्त अभिव्यक्ति का प्रतीक बनकर उभरा है।
उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि
- कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा एवं एसीईओ डॉ. सुमन अजमेरा ने फीता काटकर किया।
अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों के संबोधन और मुख्य विचार
जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि:
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहलें हुई हैं और “लखपति दीदी” जैसी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। राज्य सरकार भी महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अवसर प्रदान कर रही है।"
एसपी ममता गुप्ता ने कहा कि:
"स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य सराहनीय है।"
सीईओ बैरवा ने कहा कि:
"राजीविका की महिलाओं ने परिश्रम और लगन से जिले का मान बढ़ाया है और आजीविका के नए अवसर सृजित किए हैं।"
राजीविका की गतिविधियाँ और उद्देश्य
एसीईओ डॉ. अजमेरा ने जिले में राजीविका की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला महिलाओं के लिए प्रत्यक्ष विपणन का प्रभावी मंच है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
