पीएम श्री स्कूल आमेट: एनएसएस शिविर में विज्ञान दिवस और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई और महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस पर चित्रकला के माध्यम से उनके जीवन दर्शन को प्रदर्शित किया।

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र प्रजापत, उप प्राचार्य बाबूलाल सालवी एवं अन्य शिक्षकगण।
आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन पीएम श्री राउमावि के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र प्रजापत के सानिध्य में किया जा रहा है। इस शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा अलग-अलग थीम के अनुसार प्रतिदिन कार्य योजना बनाकर कार्य किए जा रहे हैं।
जागरूकता और जनसेवा का उद्देश्य
राष्ट्रीय सेवा योजना के सह प्रभारी राखी आर्य प्राध्यापक ने बताया कि "राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सेवा कार्यों के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर समाज को जागरूक एवं जागृत करना है, यह भी समाज सेवा का एक स्वरूप है।" उन्होंने आगे जानकारी दी कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजना को लागू किया जाता है लेकिन जो लोग इनका लाभ ले सकते हैं उनमें से अनेक लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है। स्वयंसेवक उन तक उनसे संबंधित लाभकारी जानकारी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
प्रतियोगिताएँ एवं पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम के अंत में महाराणा प्रताप के राज्यारोहन दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र प्रजापत ने सभी को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।
ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश
इस दौरान शिक्षक मुकेश वैष्णव ने महाराणा प्रताप के मेवाड़ शासकों द्वारा हुए राज्याभिषेक पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन राखी आर्य प्राध्यापक द्वारा किया गया।
गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष अवसर पर उप प्राचार्य बाबूलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, राखी आर्य, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नवल सिंह, लक्ष्मण लाल गुर्जर, नीलम शर्मा, राम अवतार सैनी, भेरूलाल जीनगर, मुकेश वैष्णव, मीराबाई सैनी, पूजा शर्मा, दिलीप सिंह और बालकृष्ण आमेटा उपस्थित थे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
