राजस्थान के आमेट पंचायत समिति क्षेत्र की पहली बार गठित ग्राम पंचायत टीकर के नवनिर्वाचित सरपंच नारायणलाल सालवी का राजस्थान असंगठित मजदूर एवं निर्माण संघ इंटक ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एक साधारण परिवार से आने वाले और मजदूर के बेटे नारायणलाल सालवी के आमेट तहसील क्षेत्र में इंटक से जुड़े पहले सरपंच निर्वाचित होने पर मजदूर संगठन के सदस्यों में उत्साह देखा गया।

पंचायतीराज संस्थाओं के संपन्न हुए चुनाव में नारायणलाल सालवी ग्राम पंचायत टीकर से सरपंच निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर राजस्थान असंगठित मजदूर एवं निर्माण संघ इंटक के जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा ने उपरना ओढ़ाकर उनका भावभीना स्वागत किया।

कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि नवनिर्वाचित सरपंच नारायणलाल सालवी एक साधारण परिवार से हैं और मजदूर के बेटे हैं। आमेट तहसील क्षेत्र में इंटक से जुड़े पहले सरपंच बनने पर मजदूरों में अपार उत्साह है। सालवी का निर्वाचन मजदूर संगठन से जुड़े लोगों के लिए विशेष उत्साह का अवसर रहा।

इस अवसर पर राजस्थान असंगठित मजदूर एवं निर्माण संघ इंटक के जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा के सानिध्य में भागीरथ नाथ, सोहन नाथ, मदन सालवी, सुखी देवी, गोपीबाई, सुशील, पारस सहित बड़ी संख्या में मजदूर संगठन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने नवनिर्वाचित सरपंच नारायणलाल सालवी को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story