राजसमन्द: मुबारिक-अजनबी बने निजी विद्यालय संगठन आमेट ब्लॉक के अध्यक्ष
जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान ने मुबारिक-अजनबी की संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें ब्लॉक स्तर पर निजी स्कूलों और शिक्षकों के हितों की रक्षा की जिम्मेदारी दी है।

राजसमन्द के आमेट में निजी विद्यालय संगठन के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक-अजनबी को मनोनयन पत्र सौंपते जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान।
आमेट | निजी विद्यालय संगठन राजसमन्द के जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करने, संगठनात्मक क्षमता एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए निजी विद्यालय संगठन आमेट ब्लॉक का मुबारिक-अजनबी को अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मनोनयन एवं अपेक्षाएं
डॉ. लेखराज सिंह चौहान ने मुबारिक-अजनबी को आमेट ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनयन करते हुए आशा व्यक्त की है कि:
- "आप संगठन की नीतियों, उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए ब्लॉक स्तर पर निजी विद्यालयों की समस्याओं, शिक्षकों के हितों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।"
- साथ ही संगठन के कार्यक्रमों, बैठकों एवं अभियानों में समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
