उच्च न्यायालय के आदेश के बाद खमनोर प्रशासन ने रक्ततलाई के जीर्णोद्धार और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, ग्रामीणों ने की पहल की सराहना।

मेवाड़ कॉम्प्लेक्स योजना के अंतर्गत महाराणा प्रताप की रणभूमि, रक्ततलाई हल्दीघाटी के पारदर्शी विकास की अधूरी योजना के पूरे होने की उम्मीद एक बार पुनः पहली बार उच्च न्यायालय के निर्देशों पर जाग गई है।


जिला कलेक्टर के कड़े निर्देश

खमनोर (प्रातःकाल संवाददाता)। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसके संरक्षण हेतु शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निम्नलिखित कार्यों पर प्रस्ताव लेकर समाधान करने को कहा है:

  • रक्ततलाई में सांकेतिक रूप से बने रक्त ताल का जीर्णोद्धार।
  • अनुपयोगी सरकारी भवनों को हटाना।
  • प्रवेश द्वार पर बगीचा बनाना।
  • अन्य आवश्यक सुधारों पर त्वरित कार्यवाही।

प्रशासनिक कार्यवाही और अतिक्रमण पर प्रहार

जिला कलेक्टर के निर्देशों की पालना में तहसीलदार खमनोर सुरेश नाहर, विकास अधिकारी पंचायत समिति खमनोर हनुवीर सिंह बिश्नोई, पुलिस प्रशासन सहित ने मार्ग से अवैध टीन शेड हटाना शुरू कर दिया है।

हालांकि, कार्यवाही के दौरान "अवैध क्वाटर को छोड़ा जो भी चर्चा में रहा।"


ग्रामीणों और दर्शकों की प्रतिक्रिया

मौके पर दुकानदारों के अलावा कई ग्रामीण सहित कई दर्शकों ने उच्च न्यायालय के आदेश और जिला कलेक्टर की मार्ग को दुरुस्त करने की पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य हेतु अपना आभार जताया है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story