कोकिला बेन अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर में मनाया 92वां जन्मदिन, परिवार रहा मौजूद
मुकेश अंबानी और परिवार के साथ कोकिला बेन ने श्रीनाथजी मंदिर में संध्या आरती के दर्शन किए और तिलकायत पुत्र विशाल बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में अपने 92वें जन्मदिन पर संध्या आरती के बाद मंदिर परंपरा के अनुसार स्वागत स्वीकार करतीं कोकिला बेन अंबानी। इस दौरान मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंबानी परिवार की मुखिया व मंदिर मंडल नाथद्वारा की उपाध्यक्ष कोकिला बेन अंबानी ने अपना 92वां जन्मदिन श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर मनाया।
संध्या आरती और दर्शन
उद्योग पति मुकेश अंबानी सहित पूरे अंबानी परिवार के साथ आज उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में संध्या आरती के दर्शन किए।
परम्परानुसार भव्य स्वागत और आशीर्वाद
- दर्शन के बाद अंबानी परिवार का मंदिर परम्परानुसार उपरना व रजाई ओढ़ाकर प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।
- इस दौरान उन्होंने मंदिर तिलकायत पुत्र विशाल बावा से आशीर्वाद भी लिया।
- इस अवसर पर 51 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन एंव मंगलाचरण के पाठ व भजन गायन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।
उपस्थित परिजन और अन्य दर्शन
इस दौरान मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका अंबानी सहित परिवार पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा। इससे पूर्व अंबानी परिवार ने एकलिंग जी मंदिर में भी दर्शन किए।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
