खमनोर में विराट हिंदू सम्मेलन: सुरेंद्र राव और ज्ञानानंद महाराज ने दिया संबोधन
राजसमंद के खमनोर में आयोजित सम्मेलन में 1100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और वक्ताओं ने राष्ट्रहित व सामाजिक एकता पर विचार साझा किए।

खमनोर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकालतीं विभिन्न गांवों की महिलाएं।
खमनोर (प्रातःकाल संवाददाता)। वीर रणभूमि रक्ततलाई के समीप विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अतिथि चित्तौड़ प्रांत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र राव ने अपने ओजस्वी उद्बोदन में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।
मुख्य वक्ता सुरेन्द्र राव का संबोधन
- "घर में अभय दान हुआ। हिंदू और प्राणियों का प्रेम और शांति चाहते।"
- "मोहम्मद सेना हार गया। मोहम्मद बिन कासिम को योद्धा ने उनको खदेड़ा। 16 बार पृथ्वी राज चौहान ने खदेड़ा।"
- "हल्दीघाटी में सतियों का सुहाग अमर हुआ। पन्ना धाय ने मेवाड़ के खातिर संघर्ष किया।"
- "हिंदू इकट्ठा होगा तब वर्चस्व बढ़ेगा। हिंदुओं की एकता होगी तब सम्मान बढ़ेगा।"
- "भारतीय परिधान धर्मकारी धारण करे। खमनोर में रक्ततलाई जरूर देखे, जहां प्रताप ने मुगलों का बलिदान किया।"
राव ने सामाजिक और कृषि विषयों पर भी प्रकाश डाला:
"कृषि भूमि को यूरिया खाद डाल रहे जो प्रकृति को नुकसान हो रहा। मोबाइल में भावुकता जरूरी नहीं है। अपनी बच्चियों को जिहादियों द्वारा भ्रमण करते हैं। अपने कर्म में ध्यान जरूर करे। हिन्दू धर्म की अवहेलना करने से भारत माता दुखी होती है।"
ज्ञानानंद जी महाराज के विचार
कैलाश टेकरी खमनोर के ज्ञानानंद जी महाराज ने अपने उद्बोदन में बताया कि:
- "भारत में जन्म लेना सौभाग्य से मिलता है। एक हजार वर्ष से हिन्दू धर्म ने संघर्ष किया।"
- "भारत आजाद हुआ और हिंदुओं और मुसलमान देश बने पर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं किया।"
- "कृष्ण जन्म भूमि मुक्त होना जरूरी है। देश को खोखला कर रहे हैं। हिन्दू सात राज्य में अल्प हिन्दू है।"
- "जिनको भारत माता या वन्देमारम नहीं कहते। मरने के बाद भी तीन फिट जमीन और ले लेते हैं। हिन्दू समाज बटा रहेगा तो हमारे धर्म को नुकसान होगा।"
सम्मेलन की अध्यक्षता एवं गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंचासीन अतिथियों का विवरण इस प्रकार है:
- अध्यक्षता: रामलाल दूरियां और राम सिंह चौहान।
- प्रमुख संत: हरिनाथ जी (देवलआश्रम, सरसुनिया), मगननाथजी (कुँचौली आश्रम)।
- मंचासीन अतिथि: भूपेंद्र श्रीमाली (निदेशक हल्दीघाटी संग्रहालय)।
- संचालन: प्रेम शंकर माली और प्रेम शंकर भट्ट।
- विशेष प्रस्तुति: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक उदय लाल लोहार ने कविता पाठ किया, वहीं विद्या निकेतन विद्यालय के बालकों ने "राम जी की सेना" के माध्यम से रामायण के दृश्य निभाए।
भव्य कलश यात्रा और सहभागिता
खमनोर विराट हिन्दू सम्मेलन के दौरान 10 गांवों से आई महिलाओं ने 1100 कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। इस विशाल कार्यक्रम में स्वयं सेवक, पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
