केलवा। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति प्राप्त कर अपने क्षेत्र लौटे दिव्य राज सिंह राठौड़, पुत्र डॉ. लाल सिंह राठौड़ का केलवा में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत के दौरान गांव के मुख्य मार्गों और बाजारों को सजाया गया और फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।

दिव्य राज सिंह राठौड़ के केलवा पहुंचने पर ग्रामीणों, युवाओं और समाज के लोगों ने मुख्य मार्गों पर उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर उन्हें सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाया गया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। क्षेत्रवासियों ने अपने युवा के सेना में अधिकारी बनने पर विशेष उत्साह व्यक्त किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान दिव्य राज सिंह राठौड़ को गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए छत्री चौक स्थित ठाकुर जी के मंदिर दर्शन कर जागनाथ महादेव मंदिर तक लाया गया। मंदिर परिसर में ग्रामीणों और समाज के वरिष्ठ लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने मंदिर में भगवान महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और देश सेवा के अपने संकल्प को और दृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों ने कहा कि दिव्य राज सिंह की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा भी प्रेरित होंगे और वे देश सेवा के लिए सेना में जाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिव्य राज सिंह राठौड़ बचपन से ही देश सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके स्कूली समय से ही राष्ट्र भावना प्रबल रही और उन्होंने एनसीसी में ए, बी, सी प्रमाणपत्र उच्च श्रेणी से प्राप्त किए। 2023 में वे गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय स्तर परेड, नई दिल्ली में भाग लेने का गौरव भी प्राप्त कर चुके हैं। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

स्वागत समारोह में लोगों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की और दिव्य राज सिंह राठौड़ को देश की सेवा में सफलता की शुभकामनाएं दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान केलवा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों में गर्व और आत्मसंतोष की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story