ज्ञानोदय महाविद्यालय जिलोला आमेट में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में ‘गुरु वंदन’ कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्र जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरु के मार्गदर्शन और सम्मान के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद महाविद्यालय संस्था के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया।

समारोह में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के रूप में पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय अजमेर के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार बैहरवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय हीरालाल देवपुरा महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. कैलाश खटीक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह कैलाश शर्मा, संघ के प्रचारक हेमंत जी और गंभीर सिंह ने मंच साझा किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार बैहरवाल ने गुरु वंदन के महत्व को सारगर्भित रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने ऐतिहासिक एवं प्रेरक दृष्टांतों के माध्यम से बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने और सही मार्गदर्शन के लिए गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है।

इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. कैलाश खटीक ने भी प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन बनाए रखने और गुरुओं के प्रति सम्मान की भावना रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना का संचार करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह कैलाश शर्मा द्वारा राष्ट्रगीत गायन करवाया गया, जिससे कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम के अंत में दिनेश चंद्र शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और आयोजन समिति का औपचारिक रूप से आभार व्यक्त किया। मंच का कुशल संचालन ईश्वर लाल खटीक ने किया।

इस अवसर पर संस्था के राधेश्याम जोशी, गंभीर सिंह राठौड़, जगदीश चंद्र पालीवाल और दिनेश जोशी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। गुरु वंदन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरु के महत्व, अनुशासन और जीवन में मार्गदर्शन की भूमिका का संदेश दिया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story