राजसमंद के आमेट में चंद्र ग्रहण के सूतक काल के चलते 3 मार्च को ढेलाणा भेरुनाथ मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे, शुद्धिकरण के बाद 4 मार्च से द्वार खुलेंगे।

राजसमंद जिले में मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थल के रूप में विख्यात आमेट उपखण्ड मुख्यालय के समीप स्थित ढेलाणा भेरुनाथ मन्दिर के दर्शन चन्द्र ग्रहण के कारण आज आमजन के लिए बन्द रहेंगे।

चंद्र ग्रहण का समय और मंदिर बंदी की जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चन्द्र ग्रहण आज दिनांक 3 मार्च 2026, मंगलवार को होने से "प्रत: 9.30 से सायं 6.50 तक ढेलाणा भैरूनाथ मंदिर के पाट दर्शन हेतु बन्द रहैगे।" इस खगोलीय घटना के सूतक काल और ग्रहण की अवधि के दौरान मंदिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

शुद्धिकरण एवं पुन: दर्शन का विवरण

ग्रहण समाप्ति के उपरांत मंदिर परिसर में विधि-विधान पूर्वक हवन एवं शान्ति पाठ का आयोजन किया जाएगा। पुन: विधि विधान पूर्वक हवन शांन्ति के पश्चात दिनांक 4 मार्च, बुधवार प्रात: 6 बजे से दर्शनार्थियों के लिए प्रतिदिन की तरह दर्शन लाभ सुचारु रहेगा। श्रद्धालु बुधवार सुबह से पूर्व की भांति भेरुनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story