भोलीखेड़ा-पाटिया खेड़ा सड़क चौड़ाइकरण हेतु 22 करोड़ स्वीकृत, विधायक ने जताया आभार
कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के प्रयासों से बजट में मिली मंजूरी, 22 करोड़ की लागत से सुधरेगी मार्ग की स्थिति और बढ़ेगी कनेक्टिविटी।

आमेट के भोलीखेड़ा में सड़क चौड़ाइकरण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों के साथ खुशी व्यक्त करते और मुख्यमंत्री का आभार जताते कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़।
आमेट। राज्य बजट में क्षेत्र के भोलीखेड़ा से पाटिया खेड़ा सड़क चौड़ाइकरण के लिए 22 करोड़ रुपए स्वीकृत होने पर क्षेत्र वासियों में हर्ष की लहर है। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है।
सड़क सुदृढ़ीकरण से आवागमन होगा सुगम
विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि "यह सड़क क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ो वाहन व हजारों लोगों का आवागमन रहता है।" इसी के मद्देनजर इस सड़क की चौड़ाइकरण की मांग रखी थी जो इस बजट में स्वीकृत हुई है, जिससे क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस महत्वपूर्ण सड़क की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
विधायक का स्वागत और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार
इस सड़क की स्वीकृति पर पूर्व जिला परिषद सदस्य समुद्र सिंह चुंडावत, अर्जुन सिंह चुण्डावत भोलीखेड़ा, भगवानसिंह मानकदेह, गणपत सिंह सरेवडी, गोपीलाल लोहार, नारायण लाल गुर्जर, शिवलाल गुर्जर, तेजसिंह चुंडावत, शंकर सिंह माकरडा, हरि सिंह राव, जगदीशसिंह चुंडावत, हरिसिंह बल्ला, बिजल राम देवासी सहित क्षेत्र वासियों ने विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की। सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर हर्षित क्षेत्र वासियों ने विधायक राठौड़ का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
