राजसमंद के आमेट में लक्ष्मी बाजार स्थित राडाजी बावजी स्थल पर आयोजित रात्रि जागरण में प्रख्यात गायकों ने निर्गुणी भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

निर्गुणी भजनों की प्रस्तुतियों से भावविभोर हुए श्रोता

भजन संध्या में क्षेत्र के प्रख्यात भजन गायक भगवान सिंह, लादुपुरी, धरम पुरी, शिवपुरी, शंकर सिंह, दिनेश सैन आदि ने "हीरों गमा दियों कचरा में पांच रा पच्चीस का झगड़ा में", "गोपीचन्द्र धरनों रे भगवा वेश", "भरत री मामा ऊ मलवा जानों रे", "संत फ़क़ीरी माराज" एवं "राडाजी बावजी थाका चरणे आयाने सोरा राख जो" आदि एक से बढ़कर एक निर्गुणी भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से भजन संध्या में उपस्थित श्रोतागण झूमते हुए भावविभोर हो गए।

भजन संध्या में श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर दोलत राम, ओम सोनी, सत्य नारायण देवपुरा, संजू सिंधी, बंशीलाल गुर्जर, मनिष मेवाडा, ज्योती मराठा, ऊंकार लाल माली, हरीओम सेन, शांतिलाल जीनगर, महीपाल जीनगर, वैभव जीनगर, लाल सिह, ललीत सेन, दिपक चौहान, गणेश माली, धर्माराम सहित श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story