एनएसएस स्वयंसेवकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया और महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र प्रजापत के सानिध्य में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक और जागरूकता गतिविधियों का समावेश रहा।

समाज सेवा और जन-जागरूकता का उद्देश्य

राष्ट्रीय सेवा योजना के सह प्रभारी राखी आर्य प्राध्यापक ने बताया कि "राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सेवा कार्यों के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर समाज को जागरूक एवं जागृत करना है, यह भी समाज सेवा का एक स्वरूप है।" उन्होंने आगे कहा कि "केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजना को लागू किया जाता है लेकिन जो लोग इनका लाभ ले सकते हैं उनमें से अनेक लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है।" अतः स्वयंसेवक उन तक उनसे संबंधित लाभकारी जानकारी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और प्रतिदिन अलग-अलग थीम के अनुसार कार्य योजना बनाकर कार्य किए जा रहे हैं।

महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस और प्रतियोगिताएँ

कार्यक्रम के अंत में महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक मुकेश वैष्णव ने महाराणा प्रताप के मेवाड़ शासकों द्वारा हुए राज्याभिषेक के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रेरणा और गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र प्रजापत ने सभी को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य बाबूलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, राखी आर्य, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नवल सिंह, लक्ष्मण लाल गुर्जर, नीलम शर्मा, राम अवतार सैनी, भेरूलाल जीनगर, मुकेश वैष्णव, मीराबाई सैनी, पूजा शर्मा, दिलीप सिंह और बालकृष्ण आमेटा उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन राखी आर्य प्राध्यापक द्वारा किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story