आमेट के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय मैदान पर आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में राजसमन्द जिले की सात तहसीलों के अधिवक्ता विभिन्न खेलों में भाग लेंगे।

आमेट। श्री वीर पत्ता की पावन नगरी में बार एसोसिएशन आमेट द्वारा पहली बार नगर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के आलीशान खेल मैदान पर आयोजित की जा रही तीन दिवसीय रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिता का आगाज 5 मार्च से होगा। नगर में पहली बार आयोजित होने वाली ऐतिहासिक व भव्य क्रिकेट, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिता को लेकर ज़िले के अधिवक्तागणों में भारी उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है। वही नगर के खेलप्रेमियों में भी बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न खेल प्रतियोगिता के मद्देनजर उत्सुकता बनी हुई है।

राजसमन्द जिले की विभिन्न बार एसोसिएशन टीमें लेंगी हिस्सा

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि "स्थानीय एसोसिएशन द्वारा 5, 6 और 7 मार्च 2026 को तीन दिवसीय रात्रिकालीन विभिन्न खेल प्रतियोगिता नगर के खेल मैदान पर समस्त बार एसोसिएशन राजसमन्द ज़िले के अधिवक्ता सदस्यों के मध्य आयोजित की जायेगी।" प्रतियोगिता में राजसमन्द, नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़, भीम, केलवाड़ा और रेलमगरा बार एसोसिएशन की टीमें शिरकत करेगी।

ऐतिहासिक आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू

सफल, यादगार और ऐतिहासिक प्रतियोगिता के आयोजन के लिए स्थानीय बार एसोसिएशन द्वारा व्यापक स्तर पर प्रारम्भिक तैयारियां शुरू की हुई है। नगर के इस आलीशान खेल मैदान पर होने वाले मुकाबलों को लेकर न केवल खिलाड़ियों में बल्कि दर्शकों में भी भारी कौतूहल है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story