राजसमंद: नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह का भव्य स्वागत
पीपरडा गांव में ग्रामीणों ने 51 मीटर लंबा साफा पहनाकर आदित्य प्रताप सिंह चौहान का अभिनंदन किया, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती का संकल्प लिया।

राजसमंद। राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के पीपरडा गांव में नवनियुक्त राजसमंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान का ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने 51 मीटर लंबा साफा पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया। इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
संगठन और कार्यकर्ताओं के संघर्ष का सम्मान
अपने संबोधन में आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि "यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक विचारधारा, कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है।" उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा जताए गए विश्वास और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।" उन्होंने क्षेत्र के विकास, आमजन की सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।
वरिष्ठ नेताओं और ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर निवर्तमान उपप्रधान वैभव राज चौहान, खूम सिंह जी, ललित श्रीमाली, गणेश कुमावत, जगदीश गुर्जर, दौलत सिंह कडेचा, भेरूजी मार साहब, गणपत लाल खटीक, पन्नालाल खटीक, हीरालाल गुर्जर (पूर्व सरपंच), तेजाराम गायरी, भेरूलाल गायरी, मोहन जाट, रमेश पालीवाल, सुमित पालीवाल, बंसी गुर्जर, मुरली गुर्जर, कालू गुर्जर एवं भगवान सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पीपरडा के समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
