टोंक के मिनी पुष्कर माण्डकलां में कीर-कहार समाज द्वारा जनसहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके दूसरे तल का कार्य प्रगति पर है।

टोंक। राजस्थान के सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल व मीनी पुष्कर एवं मांडव ऋषि की तपोभूमि के नाम से विश्व प्रसिद्ध व टोंक जिले का पवित्र सरोवर माण्डकलां नगरफोर्ट में कीर-कहार केवट कश्यप मेहरा स्वजातीय समाज का निर्माणाधीन मंदिर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा।

श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा मंदिर निर्माण की प्रगति

समिति के संयोजक किशन लाल कहार व्याख्याता ने बताया की "जन जन की आस्था के प्रतीक एवं प्राचीन काल की धारा नगरी के नाम से विश्व-प्रसिद्ध माण्डकलां के पवित्र सरोवर के तट पर स्थित श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा के निर्माणाधीन मंदिर का कार्य प्रगति पर है और दूसरी मंजिल की छत लेवल पर आ गयी है और अतिशीघ्र दूसरी मंज़िल की छत भरवाई जाएगी एवं मंदिर के शिखर का भी निर्माण करवाया जाएगा।"

समाज के सहयोग और चंदे से हो रहा भव्य निर्माण

इस मंदिर के निर्माण में स्थानीय एवं आस पास के गावों सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों के समाज बंधु से चंदा व सहयोग लेकर एवं माण्डकलां नगरफोर्ट के सामूहिक विवाह सम्मेलन से होने वाली बचत से मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। माण्डकलां नगरफोर्ट के सरोवर पर आने वाले श्रद्धालु निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता को निहार रहे हैं।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story