आनंदपुर कालू में जीरा उत्पादन एवं उन्नत कृषि तकनीक पर प्रशिक्षण आयोजित
कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा आयोजित प्रक्षेत्र दिवस में किसानों को जीरा की नई किस्म 'जोधपुर जीरा-1' और आधुनिक ड्रिप सिंचाई तकनीकों की जानकारी दी गई।

ग्राम आनंदपुर कालू में आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित विशेषज्ञ और ग्रामीण किसान जीरा उत्पादन की उन्नत तकनीकों के बारे में चर्चा करते हुए।
कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर एवं डॉ. बी. आर. चौधरी कृषि अनुसंधान केंद्र मंडोर, कृषि विश्विद्यालय जोधपुर द्वारा ग्राम आनंदपुर कालू में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रायोजन सुपारी और मसाला विकास निदेशालय, कालीकट, केरल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य मार्गदर्शन
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसार शिक्षा निदेशालय कृषि विश्विद्यालय जोधपुर के निदेशक डॉ. सेवा राम कुमावत ने की। निदेशक महोदय ने कहा:
"मसाला फसलों की टिकाऊ एवं उन्नत कृषि पद्धतियां तथा जीरे की आधुनिक उत्पादन तकनीक एवं ड्रिप सिंचाई से जीरा उत्पादन तथा जीरा प्रसंस्करण के लिए किसान उत्पादक संघटक।"
विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी जानकारी
- केवीके रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एम.एस. चांदावत ने कृषि विज्ञान केंद्र की प्रसार गतिविधियों के बारे मे तथा "कम खर्च में जीरा की खेती" के बारे मे विस्तार से बताया।
- क्षेत्रिय निदेशक अनुसंधान, डॉ. एम. एल. मेहरिया ने जीरा की उन्नत किस्म, बीज उपचार, समन्वित फसल प्रबंधन, जैविक जीरा उत्पादन तकनीक, विपणन तथा जीरे की निर्यात के गुणवत्ता के बारे मे बताया।
- बागवानी विशेषज्ञ डॉ. हरिदयाल चौधरी ने "जीरा फसल समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन" के बारे मे जानकारी साझा की।
नवीन किस्म: जोधपुर जीरा- 1 की विशेषताएं
डॉ. एम. एल. मेहरिया ने कृषि विश्विद्यालय जोधपुर द्वारा इजाद की गई नवीन किस्म जोधपुर जीरा- 1 के बारे मे बताया। इस नवीन किस्म में अन्य किस्मों की बजाय 22 प्रतिशत उत्पादन ज्यादा होता हैं तथा वाष्पशील तेल की मात्रा 20-25 प्रतिशत, इसका बीज बोल्ड होता हैं तथा अन्य किस्मों की अपेक्षा रोग एवं बीमारियां भी कम लगती हैं। इस किस्म के इजात होने से किसानों में खुशी की लहर है।
उपस्थिति एवं मंच संचालन
कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे:
- एशियन स्पाइसेज कंपनी के प्रबंधक श्री चंद्रपाल।
- सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी श्री गोवर्धन सिंह एवं अर्जुन सिंह।
- आनंदपुर कालू के सहायक कृषि अधिकारी श्री दिनेश छाबा एवं कृषि पर्यवेक्षक श्रीमती सरला।
- इस कार्यक्रम में 120 कृषक एवं कृषक महिलाओं सहित विभिन्न विशेषज्ञों की भागीदारी रही।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन प्रसार शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. निधि ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नितेश शर्मा ने किया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
