मेवाड़-मालवा के प्रसिद्ध भंवर माता मंदिर में ट्रस्ट की बैठक के दौरान दानपात्र खोला गया, प्राप्त राशि बैंक खाते में जमा कर नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू की गई।

छोटीसादड़ी। उपखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित मेवाड़ - मालवा व कांठल क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री भंवर माता मंदिर का दानपात्र खोला गया जिसमें 44 हजार 975 रुपये की राशि निकली। श्री भंवरमाता दर्शनीय स्थल विकास एवं सेवा ट्रस्ट के मंत्री प्रहलादराय साहू ने बताया कि भंवर माताजी मन्दिर परिसर में ट्रस्ट की बैठक कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों की मौजूदगी में दानपात्र खोला गया जिसमें 44 हजार 975 रुपए की राशि निकली।

बैंक खाते में जमा होगी राशि और नवरात्रि महोत्सव का आयोजन

यह राशि बैंक खाते में जमा करने के साथ ही 19 मार्च गुरूवार से चैत्र नवरात्रि महोत्सव पूर्व की तरह मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके लिये प्रतिदिन पूजा पाठ मंत्र जाप हेतु पण्डितों की व्यवस्था शिवशंकर शर्मा दुर्गा पाठी एवं ज्योतिषाचार्य चित्ताखेड़ा मध्यप्रदेश एवं यज्ञाचार्य पण्डित घनश्याम शर्मा चल्दू मध्यप्रदेश वाले पूर्व की तरह करेगें। यह निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। इसके साथ ही सभी ट्रस्टीगण नवरात्रि में मन्दिर पर उपस्थित रहेगें व व्यवस्था देखेगें।

बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य

इस दौरान मंत्री प्रहलाद राय साहू, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, सह मंत्री बाबूलाल शर्मा, ट्रस्टी राजेंद्र माली, रामसिंह सोनी, प्रेमशंकर शर्मा, पंकज सोनी, आमंत्रित सदस्य सुरेश चंद्र गुजराती, रतन सिंह राजपूत, रोहित रैगर सहित मंदिर पुजारी फतह लाल मीणा मौजूद रहे। इस पूरी प्रक्रिया और आयोजन को लेकर ट्रस्ट के मंत्री प्रहलादराय साहू ने कहा कि "भंवर माताजी मन्दिर परिसर में ट्रस्ट की बैठक कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई और 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि महोत्सव पूर्व की तरह मनाने का निर्णय लिया गया।"

Updated On 4 March 2026 11:12 AM IST
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story