श्री गणेश मंदिर से भारतपति हनुमान मंदिर तक निकाली गई भव्य यात्रा, शाम को भजन संध्या में अजय पाटीदार और सोनल शर्मा देंगे प्रस्तुति।

उत्साहपूर्ण निशान यात्रा और श्रद्धा का सैलाब

  • निशान यात्रा में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया।
  • खाटूश्याम जी के भजनों पर भक्त झूमते नज़र आए।
  • बैंड-बाजे, ढोल तथा संगीत की लहरियों के साथ पूरा बाजार भक्ति रंग में रंग गया।
  • यात्रा के दौरान बाबा के ध्वज पूरे जोश के साथ लहराए गए।
  • जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प एवं इत्र वर्षा कर स्वागत किया गया।

भजन संध्या एवं आगामी कार्यक्रम

आयोजन समिति के अनुसार भारतपति हनुमान मंदिर परिसर में आज शाम 5 बजे से श्याम प्रसादी तथा रात्रि 8 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।

भजन संध्या में मंदसौर से अजय पाटीदार तथा झाबुआ से श्रीमती सोनल शर्मा अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।


आयोजक एवं विशेष जानकारी

फाग महोत्सव का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल, श्री श्याम महिला मंडल प्रतापगढ़ एवं श्री कपूरजी छतरी हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

"आयोजकों ने सभी नगरवासियों से महोत्सव में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी श्रद्धालु दीपक बोराना ने दी।"
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story