पुलिस ने केसुंदा गांव में दबिश देकर 98 कार्टन शराब और 8 कार्टन बियर बरामद की, मौके से फरार आरोपी राजू आंजना की बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

छोटीसादड़ी। थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा व डीवाईएसपी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में सीआई प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा खेत पर बने मकान पर स्कीम बना रखी अवैध अंग्रेजी व देशी शराब के कुल 98 कार्टून तथा आठ कार्टून बियर व बुलेट को जब्त किया गया। पुलिस ने जप्त शुदा अवैध देशी व अंग्रेजी शराब की कीमत 3 लाख रुपए बताई है।

पुलिस टीम को देख आरोपी हुआ फरार

सीआई प्रवीण टांक ने बताया कि "उपनिरीक्षक नारायणलाल मय जाप्ता के थाने से रवाना हो केसुंदा गांव मे पहुंचे जहां राजू पिता खेमराज आंजना निवासी कैसुन्दा पुलिस जाप्ते को देख बुलेट मोटरसाईकिल लेकर भागा, पुलिस ने जाप्ते ने पीछा किया तो राजु आंजना एक खेत पर बने कमरे पर को छोडकर खेतो की तरफ भाग गया।"

अंडरग्राउंड टांके में छिपा था अवैध जखीरा

संदिग्ध होने से कमरे की तलाशी ली तो कमरे के अन्दर विशेष स्कीम बना एक अन्डरग्राउंड टांका बना हो ढक्कन बंद था। टांके के अन्दर उतरकर चेक किया तो कार्टूनों में अलग अलग तरह की देशी व अंग्रेजी शराब भरी होना पाई गई। कार्टून बाहर निकाल गिनती की तो देशी मदिरा लॉयन के कुल 76 कार्टून, देशी शराब राणा के कुल 08 कार्टनू, काउंटी कल्ब देशी मदिरा शराब के कुल 03 कार्टुन, रॉयल चेलेंज शराब के 03 कार्टून प्रत्येक में 12 बोतल शराब हो कुल 36 बोतल, मेक्डॉल नम्बर वन व्हीस्की शराब के 4 कार्टून प्रत्येक कार्टून में 12 बोतल शराब हो कुल 48 बोतल, ऐपीसोड व्हीस्की शराब के 04 कार्टून प्रत्येक में कार्टून में 12 बोतल कुल 48 बोतल शराब बरामद हुई।

भारी मात्रा में बियर और शराब बरामद

इसके अतिरिक्त 02 कार्टून किंगफिशर स्टांग बियर के प्रत्येक कार्टून में 12 बोतल हो कुल 24 बोतल बीयर तथा 06 कार्टुन ट्युबर्ग स्टांग बियर प्रत्येक कार्टून में 12 बोतल बीयर हो कुल 72 बोतल बियर पाई गई। कुल 98 कार्टून देशी व अंग्रेजी शराब तथा 08 कार्टून बियर होना पाई गई, जिसे पुलिस ने शराब व बुलेट को बतौर सबूत जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story