नगर और उपखण्ड क्षेत्र में पारंपरिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ जलाई गई होली, नवजात बच्चों के लिए घरों में हुआ मिठाई वितरण और मंगल गान।

छोटीसादड़ी। आपसी वैर विरोध को भुलाकर भाईचारे को बढ़ावा देने वाले होली पर्व पर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। नगर में होली चौक, लोहार चौक, इंदिरा गांधी कॉलोनी, दशहरा मैदान के साथ-साथ उपखण्ड क्षेत्र के रामदेवजी स्वरूपगंज, सेमरथली, कारुण्डा, केसुन्दा, नाराणी, धामनिया, अम्बावली, जलोदिया केलूखेड़ा सहित सभी जगह सोमवार शाम होलिका दहन किया गया।

अहंकार और ईर्ष्या का त्याग कर किया पूजन

लोगों ने अहंकार, अहं, वैर-द्वेष, ईर्ष्या, संशय की होली जलाई। इस दौरान महिलाओं ने होली का पूजन किया और घर में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। महिलाएं तथा बच्चे होली पूजन के लिए सुबह से ही सज-धजकर होलिका दहन स्थलों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। दिन भर रहा बच्चों में उत्साह का माहौल उन्होंने होलिका में गोबर की बुरकलियों से बनी मालाएं भी चढ़ाईं। महिलाओं ने होली के मंगल गीत गाए। वहीं, घरों पर भी होली पूजन हुआ तथा विशेष पकवान बनाए गए। इस अवसर पर होलिका दहन तथा होली के लोक संगीत की पूरी तैयारियां देखी गईं।

मंत्रोच्चार के बीच प्रज्वलित हुई होली की ज्वाला

सोमवार को लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। होलिका दहन की ज्वाला में लोगो ने नई गेंहू की बलिया सेखी गई और महिलाओ व बच्चों ने दहकती होलिका की परिक्रमा कर आशीष लिया। अग्रवाल समाज की महिलाओ ने जलती होली पर पानी का छिटकाव कर वंदना करती नजर आई। क्षेत्र में श्रद्धा के साथ होली का पर्व मनाया गया।

नवजात शिशुओं का मना ढूंढोत्सव

वही लोगो के घरों में हालही में जन्मे बच्चो का ढूंढोउत्सव मनाया गया लोगो को जलेबी मावे से निर्मित मिठाई नमकीन आदि बनाकर खिलाई गई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story