आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग ने असम के गुवाहाटी-कामाख्या सेक्शन और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्टेशनों पर दो दिवसीय संयुक्त कार्रवाई कर रेलवे भूमि को मुक्त कराया।

मालीगांव। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की रक्षा करने और सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इंजीनयरी विभाग के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित कर फरवरी 2026 में जोन के क्षेत्राधिकार के अधीन कई स्थानों पर दो दिवसीय व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

पश्चिम बंगाल और असम में सघन कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में यह अभियान जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा और चालसा रेलवे स्टेशनों के मध्य सेक्शन में चलाया गया। साथ ही अलीपुरद्वार जिले में दलगांव रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। इसी तरह, असम में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरहाट जिला अंतर्गत मरियानी रेलवे स्टेशन के निकट और कामरूप (मेट्रो) जिला के गुवाहाटी एवं कामाख्या रेलवे स्टेशनों के बीच सेक्शन पर चलाया गया।

अभियानों का मुख्य विवरण और उपलब्धि

अभियानों के दौरान 37 अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया गया और साथ ही रेलवे भूमि से सीमेंट के छह खंभे हटाए गए। इस अभियान की एक प्रमुख विशेषता यह थी कि यह गुवाहाटी रेलवे स्टेशन और कामाख्या रेलवे स्टेशन के बीच चलाया गया। यह एक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान था, जिसमें 35 अनधिकृत संरचनाओं को ध्वस्त किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story