अणुव्रत समिति मुंबई ने तीन स्थानों पर आयोजित किया एलीवेट कार्यक्रम, युवाओं को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
मुंबई में अणुव्रत समिति ने तीन स्थानों पर एलीवेट कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया और जागरूकता फैलाई।

तस्वीर में मुंबई में आयोजित एलीवेट कार्यक्रम के दौरान साध्वीवृंद और अणुव्रत समिति के पदाधिकारी मंच पर बैनर के साथ नजर आ रहे हैं।
मुंबई में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत अणुव्रत समिति मुंबई की ओर से तीन अलग-अलग स्थानों पर एलीवेट कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम शासनश्री साध्वी कंचन प्रभा, शासनश्री साध्वी मंजुप्रभा दक्षिण मुंबई, शासनश्री साध्वी शिवमाला वाशी और साध्वी निर्वाण श्री चेम्बूर के सानिध्य में आयोजित हुए।
महाप्रज्ञ फाउंडेशन साउथ मुंबई, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी और तेरापंथ भवन चेंबूर में आयोजित इन कार्यक्रमों में साध्वियों ने नशा मुक्ति विषय पर उद्बोधन प्रदान किया। उन्होंने बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और जीवन में कभी नशा नहीं करने का संकल्प भी करवाया।
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत अणुविभा अणुव्रत समिति सरकार के साथ सहयोगी संस्था के रूप में जुड़कर कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है।
वाशी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश सोनी, महाराष्ट्र प्रभारी रोशन मेहता, वाशी सभा अध्यक्ष पंकज चण्डालिया, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी के अध्यक्ष कमलेश बोहरा, क्षेत्रीय संयोजक महावीर सोनी, परिषद अध्यक्ष एड ललित चंडालिया, मंत्री विकास खीवेसरा, पनवेल सभाध्यक्ष चत्तर मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटी खाँटेड, भिक्षु जोन संयोजिका नम्रता खाँटेड और नेरुल परिषद अध्यक्ष मनोज बड़ाला ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में भारत जैन महामंडल के महामंत्री बाबूलाल बापना, फाउंडेशन महामंत्री गौतम कोठारी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बडाला, अमृत खाँटेड, अणुव्रत समिति वरिष्ठ उपाध्याय मनोहर कछारा, जॉन प्रभारी रतन कच्छारा, संगठनमंत्री देवेंद्र लोढ़ा, ललित बोहरा, शांतिलाल सिंघवी, पवन परमार, राजू कावड़िया, विमल श्रीमाल, सुरेश बापना, सहसंयोजक नितेश बाफना, सभा मंत्री प्रवीण चौरडिया, विकास मेहता, विजेंद्र मेहता, रंजीत खाँटेड, जॉन सहसंयोजिका सुरभि गोखरू सहित ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाएँ, सोनू दुग्गड, हेमंत रांका और हितेश बाफना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद खाँटेड, निलेश कोठारी, विमल कोठारी, शंकर कोठारी, शुभकरण बाफना, कमल डांगी, हरीश गादिया, जितेंद्र सिंघवी और राकेश चंडालिया सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन वाशी परिषद के मंत्री विकास खीवेसरा और भिक्षु जॉन सहसंयोजिका हर्षा लोढ़ा ने किया। दक्षिण मुंबई में गणपत डागलिया, संयोजक नरेंद्र जैन मुनोत और पूरी अणुव्रत टीम, जबकि चेंबूर में मंत्री गणपत सोनी, पर्यावरण महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका, सुशील हिरण, चेम्बूर क्षेत्रीय संयोजक एवं उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग दिया।
एलीवेट कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और बच्चों को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में सकारात्मक संकल्प लेने का संदेश दिया गया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
