अध्यक्ष प्रकाश कच्छारा के मार्गदर्शन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया और मेवाड़ के कारीगरों द्वारा पारंपरिक प्रसादी निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

मेवाड़ की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा को जीवंत करते हुए संस्था द्वारा एक विशाल और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के आधार स्तंभ अध्यक्ष प्रकाश कच्छारा, कार्याध्यक्ष दिनेश पीपाड़ा, मंत्री पवन कोठारी, प्रचार मंत्री संजय गोखरू, कोषाध्यक्ष पारस सोनी, व्यवस्था मंत्री अशोक मादरेचा, निर्मल धींग एवं दिलीप कच्छारा के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल रूप से अंजाम दिया जाता है। इस विराट आयोजन की सफलता के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से जुटी हुई है।

सुव्यवस्थित प्रबंधन हेतु विभिन्न समितियों का गठन

कार्यक्रम की सुव्यवस्थित आयोजना हेतु अध्यक्ष प्रकाश कच्छारा के मार्गदर्शन में विभिन्न समितियों – स्वागत समिति, मंच-पंडाल समिति, सजावट समिति, वितरण समिति एवं यातायात व्यवस्था समिति का गठन किया गया है। कार्याध्यक्ष दिनेश पीपाड़ा ने बताया कि "सभी संयोजकों को दायित्व सौंप दिए गए हैं और तैयारियां पूर्णता की ओर हैं।" इस विराट आयोजन में अनेक भामाशाहों एवं समाजबंधुओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

मेवाड़ के कारीगरों द्वारा पारंपरिक प्रसादी का निर्माण

मंत्री पवन कोठारी ने बताया कि "सैकड़ों किलो दूध, दही, दलिया एवं खीचिया निर्माण हेतु मेवाड़ के कारीगर कई दिनों से तैयारी में जुटे हुए हैं।" विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगभग सौ से अधिक प्रसादी काउंटर लगाए जाएंगे। प्रचार मंत्री संजय गोखरू ने बताया कि संस्था के प्रेरणा स्रोत ने जो वट वृक्ष की नीव रखी, जिनमें गणेश लाल कच्छारा, ख्याली लाल पीपाड़ा, रूपलाल कोठारी, भंवर लाल बोहरा, फतेह लाल मेहता, मनोहर लाल लोढ़ा, शंकरलाल सोनी, प्रेमचंद गोखरू, सूरजमल मादरेचा, मीठालाल वागरेचा, छगनी बाई वागरेचा, जितेन्द्र मेहता, मदनलाल तातेड़, महेंद्र तातेड़, विनोद तातेड़, राजेश ढिलीवाल, पदम सोनी सहित अनेक महानुभाव शामिल हैं, उन्हीं की नींव पर यह सेवा परंपरा आज भी निरंतर प्रगति कर रही है। उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मंडल के लिए ऊर्जा का स्रोत है।

शक्ति और सहभागिता का अद्भुत संगम

कोषाध्यक्ष पारस सोनी के अनुसार इस वर्ष भी समाज के अनेक वरिष्ठ, युवा, महिला मंडल एवं कन्या मंडल की सक्रिय सहभागिता से आयोजन और भी भव्य स्वरूप ले रहा है। व्यवस्था मंत्री अशोक मादरेचा एवं दिलीप कच्छारा ने बताया कि "संस्था सेवा, समर्पण और संस्कार की यह अद्भुत संगम यात्रा मेवाड़ संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करेगी।" व्यवस्था मंत्री निर्मल धींग के अनुसार "भक्ति, संस्कृति और सेवा का यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला आध्यात्मिक उत्सव है।" सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर दादा का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा राब-खीचिया की प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

मुख्य दानदाताओं का विशेष सहयोग

कार्यक्रम की योजना में मुख्य रूप से इन महानुभावों का विशेष सहयोग मिल रहा है, जिनमें मुख्य दान दाता चोथमल सांखला, सुंदरलाल सांखला, तखतमल कोठारी, रोशनलाल मेहता, नरेंद्र बोहरा, पंकज चंडालिया, पवन गेलड़ा, भगवतीलाल कोठीफोड़ा, रिखबलाल सांखला, माणकलाल कच्छारा, भेरूलाल लोढ़ा, सुरेश कोठारी, सुरेश सिंघवी, रमेश सामोता, सुरेश धाकड़, अशोक राजावत, भरत बंबोरी, विनोद पामेचा, हस्तीमल कराड़, लक्ष्मीलाल बड़ालमिया, हस्तीमल बाफना, सुरेश रांका, प्रकाश खोखावत, विनोद चोरडिया, विनोद सेठिया, राकेश चोरडिया, संजय चिपड़, प्रकाश नाहर, नवरतन बाफना, रतनलाल कोठारी, चाँदमल कर्णावत, अशोक शिसोदिया, रमेश सोनी, रमेश कूकड़ा, हीरालाल चौहान, यशवंत पामेचा, बाबूलाल पालीवाल, संपत सियाल, सुनील शिसोदिया, ख्यालीलाल धाकड़, भगवतीलाल धाकड़, महेंद्र चोरडिया, धनराज कोठारी, नारायण सियाल, देवेंद्र लोढ़ा, जीतमल वागरेचा, चांदमल कच्छारा, भगवतीलाल पोखरना, शांतिलाल मेहता, दिनेश बड़ालमिया, महावीर तातेड, धनराज जी राठौड़, दिनेश विस्लोत, राकेश सोलंकी, अर्जुनलाल बाफना, देवीलाल बाफना, नवनीत जवर, विकाश सांखला, मनोहरलाल बड़ाला, गणपतलाल कोठारी, पुखराज सोनी, अनिल धाकड़, महावीर धाकड़, विनोद कोठारी, बाबूलाल बोहरा, मुकेश सांखला, धर्मचंद बोहरा, ख्यालीलाल वागरेचा, मांगीलाल सियाल, देवीलाल वागरेचा एवं गणेशलाल सियाल का मुख्य सहयोग मिल रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story